Namaste Kashi Wellness Blogs

Showing posts with label SUCCESS WAY EDUCATION SYSTEM. Show all posts
Showing posts with label SUCCESS WAY EDUCATION SYSTEM. Show all posts

Wednesday, 5 April 2023

किसी भी New Skill को 21 दिनों में सीखने के 4 बेहतर फार्मूले !!(How to learn new skill within 21 days?)



दोस्तों, दुनियाभर में जो भी काम हो रहा है, उसके करने के अपने अपने स्किल होते हैं, तभी वो सब हो पाता है । अगर स्किल ना हो तो सभी चीजें अस्त-ब्यस्त हो जाएंगी । अगर आपके पास किसी क्षेत्र का स्किल है, तो आप उस क्षेत्र में जरूर सफल होंगें । 

इस आर्टिकल में मैं आपलोगों को 4 ऐसे बेहतर तरीके के बारे में बताऊंगा ।  जिसका उपयोग करके आप सब भी बहुत जल्दी और आसानी से किसी भी स्किल को मात्र 21 दिनों के अंदर ही सीख पाएंगे ।।

किसी भी skill को सीखने के लिए अगर आप सिद्दत से 21 दिन देते हैं, तो आप उस स्किल को जरूर सीख जाएंगे । इस दुनियां की हर वो skill सीखी जा सकती है जिसको मानव ने बनाया हो । तो आइए जानते है कि, आखिर कोई भी स्किल को 21 दिनों के अंदर कैसे सीखें । 

1.  Deconstruction The Skill (Skill को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना)  

Deconstruction The skill का मतलब ये होता है कि, आप जिस भी skill को सीखना चाहते हैं । उसके छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना । अगर आप उस स्किल को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लेते हैं तो, सबसे पहले वाले टुकड़े को उठाये और उसपर कार्य करना शुरू करें और क्रमसः दूसरे, तीसरे और फिर चौथे को अमल में लाएं । और पिछले वाले तरके को भी दोहराएँ । इस तरीके से स्किल सीखने की आपकी क्षमता बहुत ही फ़ास्ट हो जाएगी ।। 

आपको ये जानना बहुत ही जरूरी होगा कि, उस स्किल के सबसे जरूरी मुद्दे क्या- क्या हैं । अगर आप ये पता करने में सक्षम हो जाएंगे तो आपका काम और आसान हो जाएगा । 

2.  Learn enough to Self Correct. (अपने आप में सुधार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीखें) 

आप जिस भी Skill को सीख रहे हैं, उसके बारे में आपको सबसे पहले सारी जरूरी किताबें पढ़नी है । और फिर मैंने जैसे बताया कि उसको सबसे पहले पार्ट Wise करना है, ये ध्यान रखें कि उसमें भी सबसे जरूरी और बेहतर पार्ट कौन सा है । किसी भी स्किल में कुछ ऐसे बेहतरीन पार्ट (टॉपिक) होते  जिसको आपको सबसे पहले दिमाग मे रखना और सीखना होगा । 

अब आप उस पार्ट (टॉपिक) को सीख गए हैं तो उसके ऊपर कई बार प्रैक्टिस करनी है । उसको अप्लाई करना है, और उसमें कुछ गलतियां हो रही हैं तो उसे अपने आप ही सुधार भी करना है । इसका sequence कुछ इस प्रकार का होना चाहिए :- 

Learn---->Practice---->Apply---->Mistake---->Self Correct

इसके बाद आपको दूसरे पार्ट को सीखना शुरू करना है और सभी पार्ट को सीखने के बाद ऊपर दिए गए Sequence से उसकी तैयारी करनी है । 

3.  Remove Practice Barriers. (आने वाली रुकावटों को हटाना होगा)

आपको इस पार्ट में मैं ये बताना चाहता हूँ कि, जब आप कुछ भी सिख रहे होते हैं तो, आपके सामने आने वाले सारे Barriers को दूर कर दीजिए । जितने भी लोग आपके जीवन में आज तक मिले है, या मिलते रहते हैं, और वे नेगेटिव बातें करते है, उन सभी से कुछ दिनों के लिए दूरी बना लीजिए । ध्यान रहे, इनमें आपके अपने सगे-संबंधी भी हो सकते हैं । मेरे कहने का मतलब ये है कि उन सभी लोगों को थोड़ा इग्नोर करना सीखिए, तब जाकर आप अपने किसी भी नए स्किल सीखने के लक्ष्य को जल्दी से हासिल कर पाएंगे । 

हमेशा पॉजिटिव लोगों के बीच मे रहने की कोशिश करिए । जो लोग आपके साहस को बढ़ाने का कार्य करते हों । 

4.  Do Practices At least 20 hours Daily.  (डेली 20 घंटों की प्रैक्टिस करें )

किसी भी skill के हर पार्ट की कम से कम 20 घंटे की प्रैक्टिस लगातार जरूर करना होगा । फिर दूसरे पार्ट की तरफ move करना है । ये प्रैक्टिस हमें बोलकर, लिखकर, चलते हुए, या किसी को बताकर हम बड़े आसानी से कर सकते हैं । अगर आप इसको continue  अपने आप के ऊपर apply करके किसी भी स्किल को सीखने की कोशिश करते हैं, तो आप डेफिनेटली उस स्किल के मास्टर बड़े ही आसानी से बन सकते हैं । 


दोस्तों, मैं ये आशा करता हूँ, कि आपलोगों को मेरा ये आर्टिकल "किसी भी SKILL को 21 दिनों में सीखने के 4 बेहतर फार्मूले !!" (How to learn new skill within 21 days) पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने के लिए मिला होगा । आप इसको अपने दोस्तों और downline को ज़ूम मीटिंग या ऑफलाइन मीटिंग में समझा सकते है । ऐसे ही और नए आर्टिकल के लिए इस पेज को फॉलो करें । 

Monday, 20 March 2023

ये 6 बातें एक Upline अपने Downline को सीखा दिया तो...उसका Downline उसको छोड़कर कभी नहीं जाएगा !!!


ये 6 बातें  एक Upline अपने Downline को सीखा दिया तो...उसका Downline उसको छोड़कर कभी नहीं जाएगा !!!


दोस्तों, आज हम सब ये जानेंगे कि नेटवर्क मार्केटिंग में लोग जुड़ते तो बहुत जल्दी हैं, लेकिन उसी स्पीड से उस कंपनी से बाहर भी हो जाते हैं । आखिर उनके साथ ऐसा क्या होता है और क्यों होता है कि वे लोग बहुत जल्दी क्विट कर जाते हैं । 

जब भारत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी किया है तब से लोगों के मन में नेटवर्क मार्केटिंग के प्रति नजरिया बदला है । लेकिन इस इंडस्ट्री में अक्सर ये देखा जाता है की कुछ लोग बहुत जल्दी अपने टीम में लोगों को ज्वाइन करा लेते हैं, परन्तु उतनी ही जल्दी वे लोग छोड़ के भी चले जाते हैं। इसका एक ही कारण है की Upline को अपने नए Downline को गाइड करना नही आता है, कि एक नए डाउनलाइन को क्या सिखाना चाहिए और क्या नहीं। और अपलाइन की कुछ गलतियों की वजह से एक नया डाउनलाइन सही से इस बिजनेस को सीख नही पाता और बाद में निगेटिव होकर छोड़ कर चला जाता है।

फ्रेंड्स साथ साथ मे ये भी बताता चलूँ की नेटवर्क मार्केटिंग एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, और 100% प्रोफेशनल बिजनेस है । अगर आपको इस इंडस्ट्री के बारे में और आप जिस कंपनी में जुड़ें हैं उसके बारे में अगर पूरी जानकारी नही रखेंगे तो आपकी टीम को टूटते देर नही लगेगी । यह बिजनेस सभी बिजनेस से बिल्कुल अलग इसलिए होता है, क्योंकि इसमें आपको शुरूआती समय में मेहनत, सपनों, टीम बिल्डिंग, टीम एजुकेशन, टीम मैनेजमेंट और PDP (पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट) पर जम कर काम करना पड़ता है । अगर आपके अंदर ये सब गुण नही है तो आप कामयाब नही हो सकते हैं ।

तो आज इस आर्टिकल में मैं आप सभी को एक अपलाइन की जिम्मेदारी (Upline Responsibility in Network Marketing) के बारे में बताऊंगा की उसे अपने किसी भी नए डाउनलाइन या टीम मेंबर को ये छे (six) चीजें सिखाना चाहिए जिससे वह कभी भी इस बिजनेस को छोड़ के नही जाएगा और इस बिजनेस में निगेटिव नही होगा।

1. कंपनी की खूबियां और प्रोडक्ट्स की जानकारी पूरी तरह से दें । 

जब आप किसी को अपने टीम में जोड़ते हैं, तो सबसे पहले उस प्रोस्पेक्ट को कंपनी की सारी जानकारियां, डाइरेक्ट सेलिंग के बारे में Basics और अपनी कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह से बताने के साथ साथ टेस्टिमोनीयल विडियो भी दिखाएँ । साथ साथ उसके पास बैठ कर उसकी लिस्ट बनवाएँ और उसको काम की शुरुवात करवाएँ और उसको ज्यादा पैसे कमाने का तरीका बताएं ।   

2. उसे अपने ट्रेनिंग सिस्टम के साथ तुरंत जोड़ दें 

जब भी आपके साथ कोई नया टीम मेंबर जुड़ता है तो तुरंत उसे अपने ट्रेनिंग सिस्टम के साथ कनेक्ट कर देना चाहिए, चाहे आपकी डेली ट्रेनिंग होती हो, सेमिनार हो, ऑफलाइन ट्रेनिंग हो या ऑनलाइन ट्रेनिंग हो, लाइव ट्रेनिंग हो या रिकॉर्डेड ट्रेनिंग हो। उसे हर जगह कनेक्ट कर दें ताकि वह जल्दी से जल्दी इस बिजनेस को सीख सके और इस बिजनेस की पोटेंशियल को समझ सके।

3.  Three Layer डीप ट्रेनिंग दें 

बहुत सारे Uplines ये आम गलती करते हैं, कि वे जब किसी प्रोस्पेक्टस को Join करते हैं तो केवल उसको थोड़ा बहुत जानकारी देकर तुरंत दूसरे प्रोस्पेक्टस को ढूंढने लग जाते हैं, और अपने उस Downline को भूल जाते है, इसलिए वो आपकी टीम से जल्दी  टूटकर बाहर चला जाता है । आप जब भी किसी को जॉइन करें उनको 3 Layer Deep ट्रेनिंग रुल को बताएं । यानी कि, आप अपने टीम के थर्ड लाइन नीचे तक (3 Layer तक) के प्रोस्पेक्टस को ट्रेनिंग दें और उनसे भी यही करने को प्रेरित करें । इससे आपके नीचे जो टीम बनेगी वो एक बेहतर टीम बनेगी और एकजुट रहने के साथ एजुकेट भी रहेगी  । 

4. उसके गोल को डिसाइड करो 

नेटवर्क मार्केटिंग में जब कोई नया आता है तो उन्हें इस बिजनेस की पोटेंशियल के बारे में ज्यादा नहीं पता होता जिसके वजह से उनके Goals भी छोटे होते हैं। लेकिन कई बार कुछ अपलाइन ये गलती करते हैं की यदी कोई डाउनलाइन दस हजार कमाने के लिए इस बिजनेस में आया है तो उसे एक करोड़ कमाने की नसीहत देने लगते हैं, जबकि वे खुद नही पाते। तो दोस्तों आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, सबसे पहले डाउनलाइन की Need को समझो, की उसका Desire क्या है, वह कितना कमाना चाहता है फिर उसके Need के अनुसार उसका Goal डिसाइड करो। अगर उसकी सोच दस हजार की है तो उसे बता सकते हो की आप इस बिजनेस से एक लाख भी कमा सकते हो ।

5. उसे कैसे काम करना चाहिए, के बारे में समझाओ 

नेटवर्क मार्केटिंग में नया ज्वाइन हुआ प्रोस्पेक्ट एक प्राइमरी क्लास के बच्चे की तरह होता है, उसे इस बिजनेस के बारे में कुछ नही पता होता है, वो एक कुम्हार के कच्चे मिट्टी की तरह है और अभी से आप उसको जैसे सांचे में ढलोगे वो वैसे ही बनेगा। इसलिए उसे रोज की Activity के बारे में बताओ की उसे रोज क्या करना है। उसने जो Goal बनाया है उसे हासिल करने के लिए काम भी करना होगा, उसको बेसिक से सिखाओ की उसे नेम लिस्ट कैसे बनाना है, इन्विटेशन कैसे करना है इत्यादि।

6. उसे नेगेटिविटी से बचाएं 

जब कोई नया प्रोस्पेक्ट नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़ता है तो उसे इस बिजनेस की ज्यादा समझ नही होती है और जब वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य किसी पहचान वालों को इस बिजनेस में इन्विटेशन करना शुरू करता है तो कई बार कुछ लोग उसे ही नेगेटिव करने लगते हैं की तू फंस गया है, नेटवर्क मार्केटिंग बेकार काम है और ना जाने क्या क्या उसको सुना देते हैं, जिसके वजह से उस नए डाउनलाइन को भी लगता है की शायद वे सही बोल रहें हैं, मुझे यह बिजनेस नहीं करना चाहिए और नेगेटिव होकर वो भी छोड़ देते हैं। तो दोस्तों इस बात को आपको समझना होगा की जब भी कोई नया व्यक्ति इस बिजनेस में जुड़ता है तो उसे नेगेटिविटी से बचा के रखना है जबतक वह इस बिजनेस की अच्छे से समझ नही जाता। क्योंकि जिन लोगों को नेटवर्क मार्केटिंग की पोटेंशियल के बारे में पता नही होता और इसके सिद्धांत को नही समझते वही लोग इस बिजनेस की बुराई करते हैं, और दूसरों को भी ना करने की सलाह देते हैं। तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है, कि एक नए प्रोस्पेक्ट को निगेटिविटी से बचाना और उसे सही गाइड करना ।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने ये छः बातें जानीं जो आपको एक नया डाउनलाइन को सीखना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर केस में यही होता है की नए प्रोस्पेक्ट को पता ही नही की ज्वाइनिंग के बाद उसे अब करना क्या है और उसका अपलाइन भी उसपर ध्यान नही देता जिसके वजह से वह जितना जल्दी ज्वाइन करता है उतनी ही जल्दी छोड़ के भी चला जाता है। तो दोस्तों यह एक अपलाइन की जिम्मेदारी (Upline Responsibility in Network Marketing) है की वह अपने नए डाउनलाइन को यह छः चीजें सिखाए, ताकि वह भी इस बिजनेस में एक सफल लीडर बन सके।


"यह आर्टिकल पढ़कर आपको अगर अच्छा लगा और आपको कुछ सीख मिली तो इस पोस्ट को अपने बाकी सभी लीडर्स को भी साझा करें, ताकि वो भी नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा अपने Downline को समझा सकें। "

Tuesday, 21 February 2023

Direct Selling Industry को जॉइन करने का सही समय आ गया है !!!

 


नेटवर्क मार्केटिंग (डायरेक्ट सेलिंग) कंपनी में जॉइन करने का सबसे 

सही समय क्या आ चुका है  ?

दोस्तों, डायरेक्ट सेलिंग या Multi Level Marketing (MLM) आने वाले 5 सालों में इंडिया में धूम मचाने वाला है, यह बिजनेस साल 2025 तक इंडिया में अपने चरम पर होगा, इसकी मार्केट कैप्टलेजेसन देश में सभी बिजनेस को पीछे छोड़ देगा । इसके ऊपर आज की तारीख में सरकार भी बहुत ही संजीदगी से काम कर रही है, और महीने दर महीने इसकी ग्रोथ रेट बहुत तेजी से ऊपर बढ़ रही है।  और ये बात में ऐसे ही नहीं बोल रहा हूँ इसमें 100% सच्चाई हैं । आप WFDSA का 2021-2022 का annual रिपोर्ट भी देख सकते हैं।

यहां पर मैं आपको अगर वर्ल्ड के दूसरे विकसित देशों को उठा कर देखें तो, उन सभी कन्ट्रीज के अंडर नेटवर्क मार्केटिंग (Direct Selling) को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है,  क्योंकि, Network Marketing (डायरेक्ट Selling) लोगों का बिज़नेस हैं, और जब तक दुनिया में लोग रहेंगे तब तक ये बिज़नेस जोरदार तरीके से चलता रहेगा ।

बहुत सारे लोगों को इस बिजनेस की सही जानकारी न होने के कारण इसको फसने-फसाने वाला बिजनेस या काम बोलते हैं या ये भी कहते हैं कि, ये चैन मार्केटिंग (या chain बनाने वाला) सिस्टम भी कहते हैं । कुछ लोग तो ये तक बोलते हैं कि जिसके पास कोई काम नही होता, या जो निठल्ले होते हैं वो लोग इस बिजनेस को करते हैं। 

मैं उनसे सहमत भी हूँ, क्योंकि उन लोगों के पास अभी तक इस बिज़नेस की प्रॉपर जानकारी नहीं पहुंच पायी हैं । या वे लोग किसी फ़्रॉड, पोंजी स्कीम या मनी लांड्रिंग, मनी सर्कुलेशन जैसी कंपनियों के शिकार बन चुके है। और यही मुख्य कारण है कि लोग अपने साथ-साथ जो इस बिजनेस को कभी किये नही है, उन लोगों को भी गलत जानकारी दे चुके हैं। और मैं ये भी बताना चाहता हूं कि,  दुनियाँ में कुछ काम ऐसे भी होते हे जो लोगो को आसानी से समझ में भी नहीं आते हैं । 

हमें लोगों की मानसिकता बदलनी होगी । इसके बारे में सही जानकारी सभी को देनी होगी । इसके ऊपर Indian Govt के नए गाइडलाइन को सभी को बताना होगा । नई गाइडलाइन को सरल तरीके से पढ़ने के लिए आप मेरे ब्लॉग पर विजिट भी सकते हैं । वहाँ पर सारी जानकारियां बहुत ही सरल हिंदी भाषा मे बताई गई हैं । और मैं इतना दावे के साथ कह सकता हूँ, कि अगर आप उस पोस्ट को पढ़ लेते हैं, तो आप कभी भी किसी गलत कंपनी का शिकार नही होंगे ।

आइये, आपको एक साधारण से Example से समझता हूँ, हम लोग दिन भर Facebook और Whatsapp का कितना यूज़ करते हैं और इसके लिए आपसे एक पैसा भी नहीं लिया जाता है, तो आप ये सोचिये की उनकी कमाई कैसे होती हैं और जबकि कमाई के मामले में Facebook दुनिआ में टॉप 3 बिज़नेस में आता है । कुछ लोग सोचते हैं अगर फेसबुक आपसे पैसा नहीं ले रहा तो कमाता कैसे हैं? कुछ लोग सोचते हैं कि, फेसबुक की कमाई कैसे होती हे? कुछ लोग सोचते है कि कमाई होती भी है या नहीं, और कुछ लोग इसके बारे में रिसर्च करना नहीं चाहते हैं ।  दोस्तों सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी हैं की कोई इंडस्ट्री बनती कैसे हैं और चलती कैसे हैं । किसी भी नयी इंडस्ट्री को चलने के लिए उसे 4 चरणों से गुजरना ही पड़ता हैं । 

1. नकारात्मक चरण । 

2. सकारात्मक चरण । 

3. विकास चरण । 

4. प्रतिस्पर्धा चरण । 

1.   NEGATIVE PHASE (नकारात्मक चरण)

Negative Phase हर नई इंडस्ट्री को झेलना पड़ता हैं, जब भी Market में कोई नया बिज़नेस आता हे तो लोग पहले- पहले उसे ठीक से समझ नहीं पाते और उसे इग्नोर कर देते हैं । जैसे पहले आपलोग देखे होंगे की, बैंकिंग सेक्टर, इंश्यूरेंस, टेलीकॉम और आईटी इंडस्ट्री के साथ भी हुआ था । पहले न तो कोई बैंक में पैसा रखता था और न ही इन्शुरन्स लेता था क्युकी पहले लोगो को किसी पे भरोसा नहीं था लेकिन देखिये आज ये वही इंडस्ट्री हैं जिनके बिना किसी भी राज्य की कल्पना करना असंभव हैं । 

2.  POSITIVE PHASE. (सकारात्मक चरण)

ये वो टाइम होता हे जब लोग का इंडस्ट्री के ऊपर ट्रस्ट बढ़ने लगता हैं, और उनका भरोसा निर्भर करता हैं रिजल्ट्स पर, और जो लोग उस टाइम इंडस्ट्री में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे होते हैं या जो इंडस्ट्री को इग्नोर करते हैं, वो रिजल्ट देखने के बाद उस इंडस्ट्री में दिलचस्पी लेने लगते हैं, जैसा की बैंकिंग इंडस्ट्री और  इन्शुरन्स इंडस्ट्री के साथ हुआ था, इन्शुरन्स की वैल्यू लोगों को तब पता चली, जब किसी दुर्घटना के बाद उसके घरवालों को पैसा मिला होगा । 

3.  GROWTH PHASE. (विकास चरण)

जब एक बार किसी इंडस्ट्री पर लोगों का भरोसा होने लगता हैं, तो उसकी ग्रोथ बहुत जल्दी होने लगती हैं, क्युकी ऐसे फेज में लोगों को ज्यादा समझाने और बताने की जरूरत नहीं होती हैं और जब तक कोई कंपनी ग्रोथ फेज में नही आ जाती है, लोग उसके साथ जुड़ना पसंद नहीं करते हैं,  और जैसे कंपनी Growth Phase में एंटर करती हैं तो लोग उसके साथ इन्वेस्टमेंट के साथ साथ काम भी करना सुरु कर देते हैं ।

4.   COMPETITION PHASE. (प्रतिस्पर्धा चरण)

हर एक कंपनी के अंदर ही एक वक़्त ऐसा आता है, जब कंपनी के अंदर ही कम्पटीशन बढ़ने लगता है । कंपनी की ग्रोथ को देख कर ही मैक्सिमम लोग कंपनी से जुड़ना शुरू कर देते हैं, और ज्यादा लोग जुड़े होते हैं, तो ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में लोगो के अंदर ही कम्पटीशन होने लगता हैं, फिर चाहे कोई भी सेक्टर हो बैंकिंग, टेलीकॉम, या फिर ऑनलाइन शॉपिंग । आज के टाइम हर सेक्टर में बहुत ही हाई लेवल का कम्पटीशन हैं ।

इतना कुछ बात होने के बाद आपके भी मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि, आखिर वो सही समय कौन सा है? जिस समय मे मैं किसी इंडस्ट्री को जॉइन करूँ और सक्सेज हो जाऊं ?

BEST TIME TO JOIN IN DIRECT SELLING INDUSTRY

डाइरैक्ट सेलिंग को जॉइन करने का सही समय  


आपके लिए सबसे बेस्ट टाइम हो सकता हैं "नेगेटिव फेज" (Negative Phase), क्योंकि किसी भी कंपनी के नेगेटिव फेज में लोगों का ट्रस्ट नहीं होता । अगर आप बिज़नेस मॉडल को ठीक से समझ पा रहे हैं, और आपका ट्रस्ट उस Industry पर बन रहा है, तो आप बिना झिझके उस कंपनी को नेगेटिव फेज में ही ज्वाइन कर लीजिये । क्योंकि, ऐसा करने से आपका Growth Rate बहुत ज्यादा हो जाता है। और ऐसे में आपके कम्पटीशन के लिए भी कोई खड़ा नहीं होता है । 

इस पोस्ट के जरिए मैं आपलोगों को ये बताना चाहता हूँ कि, आप सभी के लिए बहुत जरूरी हैं, की आप कंपनी के सारे फेसेस को अच्छे से समझिये और जानिए । कंपनी के Composition Plan (संरचना के प्लान) को अच्छे से समझिये, उसकी Core Value को समझने का प्रयास करिए, Company के Policies को समझिये । नेगेटिव फेज में काम सुरु करने से Growth Rate बहुत ज्यादा होता है । 

दोस्तों, आज हर एक डायरेक्ट सेलर एक बेहतर कंपनी के साथ -साथ बेहतर प्लेटफार्म की तलाश में लगा हुआ है, लेकिन भारत देश में जब से सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग के ऊपर नई गाइडलाइंस जारी की है, तब से लेकर आज तक ज्यादातर लोगों को नई गाइडलाइन के बारे में सही जानकारी न होने के कारण आज भी अपने देश की भोली भाली जनता के साथ बहुत सी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां खिलवाड़ करके, यानी उनको अपने जाल में आसानी से फसा कर लूट-पाट कर भाग जा रही हैं । 

मेरे कहने का मतलब यही है कि, आप सभी लोग जानकर बनें, अपने भारत सरकार की नई गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, आसान भाषा मे गाइडलाइंस को समझने के लिए मेरे पेज पर visit करें, वहाँ पर सारी जानकारियां डिटेल में दी हुई हैं ।  


"दोस्तों, मैं ये आशा करता हूँ कि, आप सभी लोगों को मेरा ये पोस्ट (Direct Selling को जॉइन करने का सही समय आ गया है) पढ़कर डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के बारे जानकारी और आपके कैरियर का एक कदम आगे बढ़ाने में साहस जरूर मिलेगा । ऐसे ही और पोस्ट के लिए मेरे पेज को फॉलो करें ताकि जो भी पोस्ट डालूं आप सभी लोगों को मिलता रहे ।"