Namaste Kashi Wellness Blogs

Showing posts with label Network Marketing. Show all posts
Showing posts with label Network Marketing. Show all posts

Friday, 18 August 2023

Direct Selling में सफलता कैसे प्राप्त करें ?

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री एक दूसरे के साथ मिलकर चलने वाली इंडस्ट्री है। यहाँ जब आप आगे बढ़ते है तो आपके साथ आपकी पूरी टीम आगे बढ़ती है। सही मायनो में इस क्षेत्र में आपकी सफलता आपकी नहीं होती, बल्कि कई लोगो की होती है। लेकिन सफलता के लिए और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लीडरशिप क़्वालिटी की जरुरत होती है। 

इस फील्ड में आते हुए हर किसी का सपना यही होता है कि वह एक दिन सक्सेसफुल लीडर बने। आज हम ये जानेंगे कि आप एक सक्सेसफुल डायरेक्ट सेलिंग लीडर कैसे बन सकते है ।।।???।।।

1. मजबूत व्यक्तित्व – अगर आप ताकतवर नहीं है तो आप दुनिया को ताकत नहीं दे सकते और न ही अपने व्यक्तित्व से किसी को प्रभावित कर सकते है। अपनी पर्सनालिटी को इतना मजबूत बनाए कि आपको देखते ही लोगों में आपसे प्रभावित होने की इच्छा जागृत होने लगे। 

2. स्किल्स को करे विकसित – कोई आपकी बात क्यों माने ? क्या आप में वो शक्ति है कि आप उन्हें कन्वेन्स कर पाए ? अगर आप इसमें जरा भी झिझक रहे है तो आपको जरुरत है अपनी स्किल्स को विकसित करने की। आप जिस भी क्षेत्र में हैं उसमें अपनी स्किल्स को निखारें ।। रोजाना उसके बारे में नई नई चीजें सीखें और उसको अपने डेली रूटीन में शामिल करें । 

चाहे बात आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारने की हो या फिर अपने स्थिर ज्ञान को बढ़ाने की। आपको अपनी स्किल्स को इतना डेवलप करना है कि आपके अंदर कन्वेन्स करने की पावर अपने आप आ जाये।  

3. टीम को माने आर्गेनाइजेशन – आपकी टीम ही आपकी नेटवर्थ है , जैसा की कई बार कहा भी जाता है नेटवर्क इज नेटवर्थ। अपनी डाउन लाइन को हमेशा उत्साहित करे उन्हें सम्मान दे और इसके साथ साथ उन्हें इंडस्ट्री की नयी नयी टेक्नोलॉजी से भी रूबरू करवाए।

लेकिन सबसे पहले एक अच्छे सेल्समैन बनिए , जब आप एक अच्छे सेल्समैन बन जायेंगे तब आपका व्यपार भी बड़ा हो जायेगा यानि की आपकी टीम भी बड़ी हो जाएगी। 

4. इको सिस्टम को करे विकसित  – सप्लायर, वेंडर्स, कस्टमर्स, इंवेस्टर्स ,शेयर होल्डर्स और स्टेक होल्डर्स जितने भी लोग आपसे जुड़े होते है वो आपकी कम्युनिटी है। जब सब आपसे जुड़ते है तब आपका एक बेहतरीन एक सिस्टम बनता है।  ये इको सिस्टम आपके लिए काम करता है , तो आपको यह ध्यान रखना है कि आपके उत्पाद इनके काम आये और आपका यह सिस्टम और ज़्यादा विस्तारित हो। 

5. एक लक्ष्य – अगर आपको डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में सक्सेसफुल लीडर बनना है तो एक बात आपको गांठ बांधनी होगी कि अर्जुन की तरह आपका निशाना भी केवल मछली की आंख में ही हो। आपको अपना लक्ष्य सेट करना होगा और उसके अनुरूप अपना प्लान तैयार करना होगा। 

हमेशा याद रखे डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आप जब बिज़नेस करते है तब आप अकेले नहीं होते है और जब आप आगे बढ़ते है तो भी आपके साथ पूरी टीम आगे बढ़ती है।  एक अच्छा और सक्सेसफुल लीडर वही है जो अपनी टीम को अपना परिवार समझे। और अपने टीम की सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखें और उसमें अगर कोई गलती हो रही है तो उसमें सुधार करे । 

आशा करता हूँ कि, आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा । इसको आप अपने टीम में भी शेयर कर सकते हैं। और भी नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए मेरे इस ब्लॉग को फॉलो जरूर करें ।  


Friday, 21 April 2023

आप भी अपने जीवन में सक्सेसफुल आदमी बन सकते है । (You too can become a Successful person in your life.)



दोस्तों, हर आदमी की यही चाहत होती है कि वो अपने लाइफ में एक सक्सेसफुल इंसान बने, और सक्सेसफुल इंसान बनने के लिए आपको सबसे पहले Success के बारे में जानना होगा कि आखिर ये Success क्या होता है। 

हमको, आपको या बहुत से लोगों को ये लगता है की अगर आपके पास बहुत सारा पैसा, गाडी, बंगला, नौकर-चाकर हैं तो आप Successful इंसान हैं । लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है । हाँ आप इन सभी चीजों को अपने success का एक पार्ट मान सकते हैं, पूरा Success नहीं मान सकते । 

अगर सही मायने में देखा जाए तो “जब आप अपने जीवन में तय किये गए लक्ष्य को हासिल करते हैं, तथा खुद से पर्याप्त मात्रा में धन कमाते हैं, खुद के खर्चे खुद से उठाने लगते हैं, अपने काम के ज़रिये थोड़ा बहुत अपना नाम कमाते हैं और आप अपने काम के प्रति अच्छा लगाव रखते हो यानी अपने काम को जीने लगते हैं और अंदर से खुश और Satisfied हैं, तो आप खुद को एक Successful इंसान मान सकते हैं ।” 

आइये आज हम सब इस आर्टिकल के जरिये वो 5 बेहतरीन टिप्स को जानने और समझने की कोशिश करेंगे जिसके माध्यम से एक सक्सेसफुल इंसान बनता है । 

1. कभी भी हार नहीं मानें 

दोस्तों, अगर जिंदगी में आपको एक महान और सक्सेसफुल इंसान बनना है तो आप कभी भी हार नहीं माने । बहुत से लोग ऐसे होते है, जो जिंदगी में अनसक्सेसफुल (Unsuccessful) यानि असफल होने के बाद बहुत जल्दी हार मान कर बैठ जाते हैं, और दुबारा कोशिश भी नहीं करते, यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है । एक सक्सेसफुल इन्सान कभी भी हार नहीं मान सकता,  चाहे जिंदगी में वो कितनी बार भी फेल हो । अगर इस दरम्यान आपका हौसला कमजोर पड़े, तो आप उन महान हस्तियों की जीवनी भी पढ़ सकते हैं । हमेशा कोशिश करते रहें, कभी न कभी जरुर जिंदगी में सफल होंगें । ये सबसे बड़ा मूल मंत्र है जिंदगी में सक्सेसफुल होने के लिए ।।

2. अपना कीमती समय बर्बाद ना करें 

अक्सर लोग जिंदगी में टाइम पास करते है समय बर्बाद करते है फालतू चीजों में जैसे कि प्रतिदिन अपने उन्हीं लोगों के साथ बैठना जिनका अपनी लाइफ का कोई aim ही निर्धारित नहीं है । एक क्रिकेट मैच आया तो आपना सारा समय यूं ही tv के सामने व्यतीत कर देते हैं।  अगर यही समय जिंदगी की राह में जिसे आप पाना चाहते हैं, उस पर लगाये तो कितना अच्छा होगा, शायद ये आप नहीं जानते होंगे । अगर आप को भी आलस आता है पढने का मन नहीं करता या आप जो काम कर रहें हैं उसको प्राथमिकता पर रख कर नहीं करते और अपना सारा टाइम फालतू चीजों में व्यतीत करते हैं, तो आप जिंदगी में कभी सक्सेसफुल नहीं बन सकते हैं ।  इसलिए अपने कीमती समय को बर्बाद न करें, हमेशा अपने समय को अपने उस काम में लगाएं । आप देखेंगे कि एक दिन आप जरुर जिंदगी में एक सफल व्यक्ति बन जाएंगे । 

3. आपने आप पर सबसे ज्यादा भरोसा रखें

दोस्तों, सभी लोग चाहते हैं कि वे अपने जिंदगी में सक्सेस करें, लेकिन अगर बात आपने आप पर भरोसा करने की आती है तो शायद बहुत लोग अपने आप पर भरोसा ही नही कर पाते हैं । किसी भी काम के शुरुवात में ही वे ये सोचने लगते हैं कि ये काम मैं नही कर सकता हूँ, या मेरे से नही हो पायेगा, या इसको करने के लिए तो बहुत मेहनत मसक्कत करनी पड़ेगी । 

दोस्तों, सक्सेसफुल होने का एक मूलमंत्र है खुद के ऊपर अटूट भरोसा होना । अगर आपको खुद के ऊपर भरोसा है तो आप जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं,  कोई राह आपके लिए मुश्किल नहीं है ।  इसलिए जिंदगी में कुछ भी करो एक सक्सेसफुल इंसान बनने के लिए हमेशा खुद पूरा पूरा विश्वास रखो, की हाँ ये काम तो बहुत ही आसान है, मैं इसे जरुर कर लूँगा । तो आपको सक्सेसफुल होने से कोई भी नहीं रोक सकता । 

4.  आप हमेशा आगे बढ़ते रहे, रुकना नहीं है 

दोस्तों, बहुत से लोग अपने काम की शुरुवात करते हैं और एक या दो महीनें जाते जाते ठंडा पड़ कर बैठ जाते हैं या थोड़ा सा सक्सेज मिलने के बाद रुक जाते हैं । या तो उन लोगों में सेल्फ मोटिवेशन की कमी रहती है या उनका comfort zone उनके ऊपर हावी हो जाता है । इसकी वजह से वे उससे आगे बढ़ने की कोशिश ही नही करते हैं । वे ये सोचने लगते हैं कि इतना मिल गया काफी है । लेकिन दोस्तों आप सभी को ये बता दूं कि ये Successful इंसान की पहचान नही होती है । सक्सेसफुल इंसान हमेशा आगे बढ़ना चाहता है और उसकी यही चाहत उसको हमेशा आगे बढ़ाती रहती है, वह कभी रुकता ही नही है । और एक दिन वह सबसे सक्सेसफुल इंसान बन जाता है । इसलिए अगर आपको भी एक सक्सेसफुल इंसान बनने की चाहत है तो आप जिस गति के साथ आज अपने काम को अंजाम दे रहे हो, वो गति आपको हमेशा के लिए बना के रखनी होगी । इसलिए आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और रुकना नही है । आप जरूर कामयाब हो जाएंगे ।  

5.  हमेशा इमानदारी से और मेहनत से आगे बढ़ें

दोस्तों, अपने आप पर भरोसा करने के साथ आपने अपनी गति भी continue बनाये रखी लेकिन अगर आपके अंदर ईमानदारी नही है तो भी आप बहुत जल्दी सफल नही हो सकते । अगर लाइफ में एक सक्सेसफुल इंसान बनना है, तो हमेशा मेहनत और ईमानदारी पे ही भरोसा रखे बहुत से लोग जिंदगी में सक्सेसफुल बनने के लिए शोर्टकट यानि की गलत तरीका अपनाते है और आप जानते ही है कोई भी गलत तरीका किसी भी इंसान को सक्सेसफुल नहीं बनाता,  बल्कि एक गलत काम इंसान की पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है । इसलिए सक्सेसफुल बनने के लिए हमेशा सही रास्ते का चयन, ईमानदारी और मेहनत का होना बहुत ही जरूरी है ।

अगर आप ये सभी बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपने काम को करतें हैं तो ये समझ लीजिए कि आपको कोई भी सफलता प्राप्त करने से नही रोक पाएगी ।


"आप सभी अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करें ये हमारी कामना है। आशा करता हूँ कि आपको ये मेरा पोस्ट पढ़कर अच्छा लगा होगा । और ऐसे ही पोस्ट को पढ़ने और अपने व्यक्तिगत कौशल को विकसित करने के लिए आप मेरे ब्लॉग पर visit जरूर करें " :- 


धन्यवाद !!!


Monday, 3 April 2023

डायरेक्ट सेलिंग में अपना परचम लहराना चाहते हैं, तो ये चार बातें आज ही जान लें !!! (Make a History in Direct Selling Industry)

 


आज मैं इस आर्टिकल में आप सभी को बताऊंगा कि आखिर वो कौन से ऐसे कारण है जिसकी वजह से बहुत सारे लोग डायरेक्ट सेल्लिंग में असफल हो जाते हैं।

आखिर ऐसे कौन से कारण हैं, कि डायरेक्ट सेलिंग जैसा प्लेटफार्म मिलने के बावजूद भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इस इंडस्ट्री में असफल हो गए हैं या हो जाते हैं?

अगर आप डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में कामयाब होना चाहते हैं और अपने जिंदगी का हर वो सपना अचीव करना चाहते हैं, जिसे आप बहुत सालों से देखते आ रहे हैं तो आज के इस आर्टिकल में मैं आप सभी को चार ऐसे बातें बताने वाला हूं, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

अगर आप मेरे द्वारा बताया गए इन 4 बातों को अच्छे से समझ लेते हैं तो आप डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में 100% सफल इंसान बन जाएंगे।

1. हर कोई Direct Selling के बारे में सकारात्मक बात कभी नहीं करेगा । 

सबसे पहली बात तो यह है कि ऐसा समय कभी नहीं आएगा कि जिस समय हर एक व्यक्ति डायरेक्ट सेलिंग के बारे में पॉजिटिव बात करें। आज के समय में जब आप डायरेक्ट सेलिंग के बारे में कोई नेगेटिव वीडियो देखते हैं तो उस वीडियो को देखने के बाद आप बिल्कुल परेशान हो जाते हैं। आपका मूड खराब हो जाता है और आप अच्छे से काम भी नहीं कर पाते हैं । और आप कई बार तो एकदम निराश हो जाते हैं तो आप यह विश्वास कीजिए कि आपकी सफलता खतरे में है ।

अब आप यह सोच रहे होंगे कि सफलता खतरे में क्यों है?

तो मैं आप सभी को यह बता दूं कि, क्योंकि हमेशा डायरेक्ट सेलिंग के बारे में लोग नेगेटिव बातें बोलते रहेंगे।

तो ऐसे में अगर आपको ऐसा लगता है कि कभी तो ऐसा दौर आएगा जब सारे लोग डायरेक्ट सेलिंग के बारे में पॉजिटिव बातें करेंगे, तो सबसे पहले तो आप इस बात को ध्यान में रखें कि ऐसा दौर कभी नहीं आएगा कि सारे लोग डायरेक्ट सेलिंग के बारे में पॉजिटिव बोलेंगे ।

क्यूंकि सारे व्यक्ति किसी एक ही विचार से सहमत हो जाएं यह जरूरी नहीं है, क्योंकि कुछ लोग पहले भी डायरेक्ट सेलिंग को लेकर नेगेटिव थे और आज भी नेगेटिव है, डायरेक्ट सेलिंग को लेकर आगे भी नेगेटिव ही रहेंगे।

शुरुआती दौर में जब सारे लोग डायरेक्ट सेलिंग को लेकर नेगेटिव थे तो वह सिर्फ इसलिए नेगेटिव थे, क्योंकि उनका मानना यह था कि डायरेक्ट सेलिंग तो इंडिया में चलेगी ही नहीं।

लेकिन पिछले 27 सालों से लेकर आज तक हर रोज वैसे लोग गलत साबित हो रहे हैं जो लोग यह सोचते थे कि डायरेक्ट सेलिंग तो इंडिया में चलेगी ही नहीं ।

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में प्रतिदिन लाखों लोग जुड़ रहे हैं और लाखों लोगों की जिंदगियां बदल रही है । तो ऐसे में अगर जब कोई व्यक्ति हर रोज गलत साबित होगा तो वह डायरेक्ट सेल्लिंग के बारे में नेगेटिव तो बोलेगा ही ।

इसलिए आप इस सोच के साथ डायरेक्ट सेलिंग बिजनेस में आगे बढिए की ऐसा दौर कभी भी नहीं आएगा जब सारे लोग डायरेक्ट सेल्लिंग के बारे में पॉजिटिव बातें करेंगे ।

2. सारे लोग कभी सफल नहीं हो सकते । 

यहां पर मैं आप सभी को यह बताना चाहूंगा कि ऐसा भी दौर कभी नहीं आएगा जब डायरेक्ट सेलिंग में जितने लोग जुड़ेंगे वह सारे लोग सफल हो जाएं । अगर आप यह सोच रहे हैं कि कभी तो ऐसा दौर आएगा कि जितने भी लोग डायरेक्ट सेलिंग में जुड़े होंगे वह सारे लोग कामयाब हो जाएंगे ।

लेकिन मैं आप सभी को यह बताना चाहूंगा कि ऐसा कभी नहीं होगा, क्योंकि यह नेचुरल है क्योंकि हर इंसान के अंदर हर एक चीज के लिए इतनी तड़प नहीं होती है । उतना उत्साह नहीं होता है, वह इंसान उतना त्याग नहीं कर पाता है, जितना सफल होने के लिए आवश्यक है ।

अगर आपको यह लग रहा है कि कुछ ऐसा हो जाए की असफलता की कहानियां ही ना मिले और मैं सारे लोगों को यह दिखा सकूं कि डायरेक्ट सेल्लिंग में सारे लोग सफल हो जाते हैं तो आप बहुत बड़े मुर्ख हैं और आपकी सफलता खतरे में है ।

और आप हमेशा यह याद जरूर रखिए कि लोग आपको असफल लोगों का एग्जांपल देंगे ।  वह लोग यह बोलेंगे कि मेरे चाचा के लड़के इसमें जुड़े थे वह भी असफल हो गये ।

मेरा भाई जुड़ा था वह भी असफल हो गया, मेरा फ्रेंड जुड़ा था वह भी असफल हो गया इस तरह के लोग एग्जांपल देने लगेंगे।

और आपको यह महसूस कराने की कोशिश करेंगे कि लोग डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में कामयाब नहीं होते हैं ।

लेकिन आप इस बात को याद रखिएगा कि समझदार लोग वो नहीं होते हैं जो असफल लोगों की कहानियां सुनकर रुक जाते हैं बल्कि समझदार लोग वो होते हैं जो सफल लोगों की कहानियां सुनते हैं और आगे बढ़ते हैं ।

इसलिए जब भी लोग आपको असफल लोगों की कहानियां सुनाएं तो आप चिंतित मत होइए क्योंकि आप असफल होने के लिए पैदा नहीं हुए हैं । आप सफल होने के लिए पैदा हुए हैं, आप अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करने के लिए पैदा हो गए हैं।

3. जो रुकता है उसी को सब कुछ मिलता है 

यहां पर मैं आप सभी से यह कहना चाहूंगा की जो रुकता है उसी को सब कुछ मिलता है, यह डायरेक्ट सेलिंग की सबसे अच्छी खासियत है कि यहां पर रुकने वाले को सब कुछ दे दिया जाता है। लेकिन आपको एक कंपनी में लगातार अपना समय देते हुए हमेशा मेहनत भी करनी होगी । 

इस इंडस्ट्री में सिर्फ वही लोग असफल होते हैं जो हार मानकर इस बिजनेस को पहले ही छोड़ कर चले जाते हैं।

जो लोग यह मान लेते हैं कि इस बिजनेस में कुछ भी नहीं मिलेगा, इसमें कोई भी सफल नहीं होता है, तो वही लोग असफल हो जाते हैं जो लोग ऐसा सोच रखते हैं ।

जो व्यक्ति हर परेशानियों को झेलते हुए भी इस इंडस्ट्री में रुका रहता है और चलता रहता है, और अपने अंदर विश्वास रखता है कि इस इंडस्ट्री में एक दिन वह दौर भी आता है जब वह कामयाब होता है ।

और कई बार तो ऐसे भी सपने पूरे हो जाते हैं, जिस सपनों के बारे में वह सोचा भी नहीं था, इसलिए आप इस बात को हमेशा याद रखिएगा की जो इस इंडस्ट्री में रुकता है, उसे इस इंडस्ट्री में सब कुछ मिलता है।

4. डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आपकी सफलता किसी दूसरों की बदौलत नहीं मिलती है । 

अगर उपरोक्त 3 बातों को जानने के बावजूद भी आप इस चौथे बात को नहीं जानेंगे तो आप कहीं ना कहीं असफलता की कगार पर खड़े होंगे ।

क्योंकि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आपकी सफलता किसी दूसरों की बदौलत नहीं मिलती है, बल्कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आपकी सफलता आपके बदौलत ही मिलती है ।

कई लोग सोचते रहते हैं कि कोई बहुत ही अच्छा डाउनलाइन आ जाता तो मेरी जिन्दगी ही अच्छी हो जाती, कई लोग यह भी सोचते हैं की कोई बहुत अच्छा अपलाइन होता तो मैं बहुत जल्द कामयाब हो जाता ।

जो यह सोचते हैं कि कोई बहुत ही मशहूर अपलाइन मिल जाता तो मेरी जिंदगी बदल जाती तो ऐसा कभी भी नहीं होगा ।

अगर आप दूसरों के बदौलत सफल होने का सपना देख रहे हैं, और अगर गलती से आप सफल भी हो गए तो आप कुछ समय के लिए ही सफल होंगे, हमेशा के लिए सफल नहीं हो पाएंगे।

अगर आप यह चाहते हैं कि जिंदगी में सफलता इस तरह से हासिल कर लें कि वह सफलता जिंदगी में कभी भी छोड़कर जाने के लिए तैयार ना हो ।

तो आपको अपने ऊपर विश्वास करना होगा, अगर आप इस बात को नहीं समझेंगे तो आप जिंदगी भर दूसरों के भरोसे सफल होना चाहेंगे और जिंदगी भर इधर-उधर भटकते रह जाएंगे और आप कभी भी अपने अंदर की शक्तियों को नहीं समझ पाएंगे। कभी भी आप यह मत सोचिए कि अगर कोई ऐसा मिल जाता जिसकी बदौलत मैं सफल हो जाता तो ऐसा कभी भी नहीं हो पाएगा । आप हमेशा यह सोचिए कि मुझे अपने दम पर सफल होना है, और दूसरों का सहारा बनना है ।

तो यही 4 बातें हैं डायरेक्ट सेलिंग की जिसको अगर आप अच्छे से समझ लेते हैं तो डेफिनेटली आप डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में कामयाबी का इतिहास रच देंगे ।


अंत मे मैं यही कहूंगा कि आपलोग आपने उन सभी एसोसिएट साथियों को भी ये बाते बताएं तथा उनको आगे बढ़ने में मदद करें। और हमारे साथ जुड़ें रहें । जुडने के लिए इस पेज को फॉलो करें www.namastekashiwellness.blogspot.com



Wednesday, 22 March 2023

एक Best Team Leader बनने के लिए इन Qualities को अपनाना बहुत ही जरूरी है ।


दोस्तों, डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहाँ टीम बनाना और उस टीम पे काम करना सिखाया जाता है । चाहे नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस हो या कोई और बिजनेस या कोई प्राइवेट कंपनी हर जगह पर टीम वर्क होता है । और उस टीम को चलाने या उसका नेतृत्व करने के लिए एक बेहतर टीम लीडर की जरूरत होती है । जिसकी वजह से टीम उस कंपनी को या उस बिजनेस को एक बेहतर उत्पादन दे सके । 


लेकिन आज के दौर में प्रोफेशन चाहे कोई भी हो टीम का नेतृत्व करना आसान नहीं होता । यहाँ पर ये सवाल उठता है कि, आपको अपने टीम का नेतृत्व करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? एक अच्छे टीम लीडर में कौन से गुण होने चाहिए ? 

तो दोस्तों आप मैं इस आर्टिकल के माध्यम से ये बताऊंगा की एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए आखिरकार आपके अंदर वो कौन कौन सी क्वालिटी होनी चाहिए । 

दोस्तों, अलग-अलग बैकग्राउंड, क्वालिटी और स्वभाव के लोगों को एक सूत्र में पिरोने, टीम के हर एक सदस्य से उसकी योग्यता के अनुरूप काम लेने और कंपनी को तरक्की की ओर ले जाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने के लिए अपने काम में दक्ष होने के साथ-साथ कुछ जरूरी गुणों की भी दरकार रहती है। तो इन गुणों को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा आपको जरूर बनाएं।

1. निर्णय क्षमता

नेतृत्व के लिए सबसे जरूरी गुण निर्णय लेने की क्षमता होती है, इसलिए जल्दी और उचित निर्णय लेने में निपुणता हासिल करें, क्योंकि आपके निर्णयों पर ही टीम की परफॉरमेंस निर्भर करती है । अपने Downline की छोटी -छोटी गलतियों से Irritate न हों, उनकी उन गलतियों को अपने लीडरशिप लेवल तक ही निवारण कर दें । 

काबिल टीम लीडर न केवल आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेते हैं, बल्कि हर काम के प्रति अपनी जवाबदेही भी स्वीकारते हैं । किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने आप को सक्षम रखें । एक सफल लीडर अपने दिमाग को शांत रखकर जिम्मेदारी लेने से घबराता नही है ।  इसलिए कभी भी किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटें। और साथ साथ ही अपनी गलतियों से सबक जरूर लें और उन्हें सुधारने के लिए सदैव तत्पर रहें ।

2. इमोशनल इंटेलिजेंस

एक सफल टीम लीडर दूसरों की भावनाओं पर काबू पाना भी जानता हैं, इसलिए इमोशनल इंटेलिजेंस का गुण विकसित करें। इसके लिए किसी Downline या अपने Upline की कही बातों पर उत्तेजित होकर भला-बुरा कहने के बजाय शांत और संयमित रहना सीखना होगा । किसी के कही हुई बातों को गौर से सुने और उसके ऊपर मंथन करें और हर बातों में से एक पॉजिटिव सोच के साथ Respond करें ।

3. कम्यूनिकेशन स्किल

कम्यूनिकेशन स्किल केवल अपनी बात कहने की कला नहीं होती, इसमें दूसरों की बात सुनने का गुण भी शामिल होता है। इसलिए बतौर टीम लीडर अच्छे ढंग से बात कहने और टीम मेंबर्स की बातों को सही अर्थों में समझने में महारत हासिल करें । अपनी बातों में Loose टॉक को शामिल न करें चाहे वो आपके कितना भी नजदीकी क्यों न हो । अगर आप किसी नजदीकी से लूज टॉक करेंगे तो निश्चित ही आपके चरित्र पर भी सवाल उठेंगे । जो आपकी टीम के लिए बहुत अच्छा नही हो सकता है ।

4.  खुद में सुधार करें

सच्चे टीम लीडर हरदम नया सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी कोशिश अपने साथ-साथ टीम मेंबर्स की स्किल में इजाफे और कार्यशैली में सुधार की होती है। इसलिए हर नई तकनीक को गले लगाने के अलावा खुद को अपडेट और अपग्रेड करने में कोई कोताही न बरतें । इसके लिए आप हर दिन रिलेटेड किताबों का अध्ययन करें, गूगल पर सर्च करें, यूट्यूब का भी सहारा ले सकते है। अपने नॉलेज को दिन प्रतिदिन बढ़ाने के लिए अपने आप को हमेशा प्रेरीत करें । 

5.  साथ-साथ इन छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष तौर पर ध्यान दें :- 

(क). आत्मविश्वासी और अपने काम में दक्ष बनें। चुनौतियों से घबराएं नहीं ।

(ख). टीम के हर सदस्य के साथ एक समान और सम्मानजनक व्यवहार करें ।

(ग). जाति या क्षेत्रगत टिप्पणी करने से बचें ।

(घ). तार्किक सोच, दूरदृष्टि, परिस्थतियों को भांपने के साथ हालात के मुताबिक खुद को ढ़ालने का गुण विकसित करें।

(च). कंपनी की योजनाओं और नीतियों में आ रहे बदलावों पर नजर रखें और उसका सम्मान करना सीखें ।

(छ).सकारात्मक सोच और आपके काम में रचनात्मकता से ही तरक्की की राह बनेगी ।

(ज). कठिन से कठिन हालात में भी टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें ।

एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए इन गुणों को अपनाना बहुत ही जरूरी है । इस आर्टिकल में आपने ये पांच बातें जानीं, जिसको अगर आपने अपना (फॉलो कर) लिया तो आपको एक सफल लीडर बनने से कोई भी नही रोक सकता है ।  और हाँ, ये Direct Selling पैटर्न दुनिया का एकमात्र ऐसा पैटर्न है, जहां पर लोग बहुत तेजी से अपने आप मे बदलाव लाते हैं, क्योकि यहाँ पर ट्रेनिंग देने के बाद आपसे तुरंत ग्राउंड लेवल पर उसको करवाया जाता है । तो दोस्तों यह एक बेहतर टीम लीडर कैसे बने?  (How to become a best Team Leader in Network Marketing) की जानकारियां आप खुद सीखें और यही चीजें अपने Downline में भी सिखाएं, इससे आपके लीडर बनने के साथ आपके Downline से भी बेहतरीन लीडर्स जल्दी पैदा होंगे  ।


यह आर्टिकल पढ़कर आपको अगर अच्छा लगा और आपको कुछ सीख मिली तो इस पोस्ट को अपने बाकी सभी लीडर्स को भी साझा करें, ताकि वो भी नेटवर्क मार्केटिंग लीडरशिप के बारे में ज्यादा से ज्यादा अपने Downline को समझा सकें । 

Monday, 20 March 2023

ये 6 बातें एक Upline अपने Downline को सीखा दिया तो...उसका Downline उसको छोड़कर कभी नहीं जाएगा !!!


ये 6 बातें  एक Upline अपने Downline को सीखा दिया तो...उसका Downline उसको छोड़कर कभी नहीं जाएगा !!!


दोस्तों, आज हम सब ये जानेंगे कि नेटवर्क मार्केटिंग में लोग जुड़ते तो बहुत जल्दी हैं, लेकिन उसी स्पीड से उस कंपनी से बाहर भी हो जाते हैं । आखिर उनके साथ ऐसा क्या होता है और क्यों होता है कि वे लोग बहुत जल्दी क्विट कर जाते हैं । 

जब भारत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी किया है तब से लोगों के मन में नेटवर्क मार्केटिंग के प्रति नजरिया बदला है । लेकिन इस इंडस्ट्री में अक्सर ये देखा जाता है की कुछ लोग बहुत जल्दी अपने टीम में लोगों को ज्वाइन करा लेते हैं, परन्तु उतनी ही जल्दी वे लोग छोड़ के भी चले जाते हैं। इसका एक ही कारण है की Upline को अपने नए Downline को गाइड करना नही आता है, कि एक नए डाउनलाइन को क्या सिखाना चाहिए और क्या नहीं। और अपलाइन की कुछ गलतियों की वजह से एक नया डाउनलाइन सही से इस बिजनेस को सीख नही पाता और बाद में निगेटिव होकर छोड़ कर चला जाता है।

फ्रेंड्स साथ साथ मे ये भी बताता चलूँ की नेटवर्क मार्केटिंग एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है, और 100% प्रोफेशनल बिजनेस है । अगर आपको इस इंडस्ट्री के बारे में और आप जिस कंपनी में जुड़ें हैं उसके बारे में अगर पूरी जानकारी नही रखेंगे तो आपकी टीम को टूटते देर नही लगेगी । यह बिजनेस सभी बिजनेस से बिल्कुल अलग इसलिए होता है, क्योंकि इसमें आपको शुरूआती समय में मेहनत, सपनों, टीम बिल्डिंग, टीम एजुकेशन, टीम मैनेजमेंट और PDP (पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट) पर जम कर काम करना पड़ता है । अगर आपके अंदर ये सब गुण नही है तो आप कामयाब नही हो सकते हैं ।

तो आज इस आर्टिकल में मैं आप सभी को एक अपलाइन की जिम्मेदारी (Upline Responsibility in Network Marketing) के बारे में बताऊंगा की उसे अपने किसी भी नए डाउनलाइन या टीम मेंबर को ये छे (six) चीजें सिखाना चाहिए जिससे वह कभी भी इस बिजनेस को छोड़ के नही जाएगा और इस बिजनेस में निगेटिव नही होगा।

1. कंपनी की खूबियां और प्रोडक्ट्स की जानकारी पूरी तरह से दें । 

जब आप किसी को अपने टीम में जोड़ते हैं, तो सबसे पहले उस प्रोस्पेक्ट को कंपनी की सारी जानकारियां, डाइरेक्ट सेलिंग के बारे में Basics और अपनी कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह से बताने के साथ साथ टेस्टिमोनीयल विडियो भी दिखाएँ । साथ साथ उसके पास बैठ कर उसकी लिस्ट बनवाएँ और उसको काम की शुरुवात करवाएँ और उसको ज्यादा पैसे कमाने का तरीका बताएं ।   

2. उसे अपने ट्रेनिंग सिस्टम के साथ तुरंत जोड़ दें 

जब भी आपके साथ कोई नया टीम मेंबर जुड़ता है तो तुरंत उसे अपने ट्रेनिंग सिस्टम के साथ कनेक्ट कर देना चाहिए, चाहे आपकी डेली ट्रेनिंग होती हो, सेमिनार हो, ऑफलाइन ट्रेनिंग हो या ऑनलाइन ट्रेनिंग हो, लाइव ट्रेनिंग हो या रिकॉर्डेड ट्रेनिंग हो। उसे हर जगह कनेक्ट कर दें ताकि वह जल्दी से जल्दी इस बिजनेस को सीख सके और इस बिजनेस की पोटेंशियल को समझ सके।

3.  Three Layer डीप ट्रेनिंग दें 

बहुत सारे Uplines ये आम गलती करते हैं, कि वे जब किसी प्रोस्पेक्टस को Join करते हैं तो केवल उसको थोड़ा बहुत जानकारी देकर तुरंत दूसरे प्रोस्पेक्टस को ढूंढने लग जाते हैं, और अपने उस Downline को भूल जाते है, इसलिए वो आपकी टीम से जल्दी  टूटकर बाहर चला जाता है । आप जब भी किसी को जॉइन करें उनको 3 Layer Deep ट्रेनिंग रुल को बताएं । यानी कि, आप अपने टीम के थर्ड लाइन नीचे तक (3 Layer तक) के प्रोस्पेक्टस को ट्रेनिंग दें और उनसे भी यही करने को प्रेरित करें । इससे आपके नीचे जो टीम बनेगी वो एक बेहतर टीम बनेगी और एकजुट रहने के साथ एजुकेट भी रहेगी  । 

4. उसके गोल को डिसाइड करो 

नेटवर्क मार्केटिंग में जब कोई नया आता है तो उन्हें इस बिजनेस की पोटेंशियल के बारे में ज्यादा नहीं पता होता जिसके वजह से उनके Goals भी छोटे होते हैं। लेकिन कई बार कुछ अपलाइन ये गलती करते हैं की यदी कोई डाउनलाइन दस हजार कमाने के लिए इस बिजनेस में आया है तो उसे एक करोड़ कमाने की नसीहत देने लगते हैं, जबकि वे खुद नही पाते। तो दोस्तों आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, सबसे पहले डाउनलाइन की Need को समझो, की उसका Desire क्या है, वह कितना कमाना चाहता है फिर उसके Need के अनुसार उसका Goal डिसाइड करो। अगर उसकी सोच दस हजार की है तो उसे बता सकते हो की आप इस बिजनेस से एक लाख भी कमा सकते हो ।

5. उसे कैसे काम करना चाहिए, के बारे में समझाओ 

नेटवर्क मार्केटिंग में नया ज्वाइन हुआ प्रोस्पेक्ट एक प्राइमरी क्लास के बच्चे की तरह होता है, उसे इस बिजनेस के बारे में कुछ नही पता होता है, वो एक कुम्हार के कच्चे मिट्टी की तरह है और अभी से आप उसको जैसे सांचे में ढलोगे वो वैसे ही बनेगा। इसलिए उसे रोज की Activity के बारे में बताओ की उसे रोज क्या करना है। उसने जो Goal बनाया है उसे हासिल करने के लिए काम भी करना होगा, उसको बेसिक से सिखाओ की उसे नेम लिस्ट कैसे बनाना है, इन्विटेशन कैसे करना है इत्यादि।

6. उसे नेगेटिविटी से बचाएं 

जब कोई नया प्रोस्पेक्ट नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़ता है तो उसे इस बिजनेस की ज्यादा समझ नही होती है और जब वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य किसी पहचान वालों को इस बिजनेस में इन्विटेशन करना शुरू करता है तो कई बार कुछ लोग उसे ही नेगेटिव करने लगते हैं की तू फंस गया है, नेटवर्क मार्केटिंग बेकार काम है और ना जाने क्या क्या उसको सुना देते हैं, जिसके वजह से उस नए डाउनलाइन को भी लगता है की शायद वे सही बोल रहें हैं, मुझे यह बिजनेस नहीं करना चाहिए और नेगेटिव होकर वो भी छोड़ देते हैं। तो दोस्तों इस बात को आपको समझना होगा की जब भी कोई नया व्यक्ति इस बिजनेस में जुड़ता है तो उसे नेगेटिविटी से बचा के रखना है जबतक वह इस बिजनेस की अच्छे से समझ नही जाता। क्योंकि जिन लोगों को नेटवर्क मार्केटिंग की पोटेंशियल के बारे में पता नही होता और इसके सिद्धांत को नही समझते वही लोग इस बिजनेस की बुराई करते हैं, और दूसरों को भी ना करने की सलाह देते हैं। तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है, कि एक नए प्रोस्पेक्ट को निगेटिविटी से बचाना और उसे सही गाइड करना ।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने ये छः बातें जानीं जो आपको एक नया डाउनलाइन को सीखना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर केस में यही होता है की नए प्रोस्पेक्ट को पता ही नही की ज्वाइनिंग के बाद उसे अब करना क्या है और उसका अपलाइन भी उसपर ध्यान नही देता जिसके वजह से वह जितना जल्दी ज्वाइन करता है उतनी ही जल्दी छोड़ के भी चला जाता है। तो दोस्तों यह एक अपलाइन की जिम्मेदारी (Upline Responsibility in Network Marketing) है की वह अपने नए डाउनलाइन को यह छः चीजें सिखाए, ताकि वह भी इस बिजनेस में एक सफल लीडर बन सके।


"यह आर्टिकल पढ़कर आपको अगर अच्छा लगा और आपको कुछ सीख मिली तो इस पोस्ट को अपने बाकी सभी लीडर्स को भी साझा करें, ताकि वो भी नेटवर्क मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा अपने Downline को समझा सकें। "