Namaste Kashi Wellness Blogs

Showing posts with label Self Motivation. Show all posts
Showing posts with label Self Motivation. Show all posts

Friday, 18 August 2023

Direct Selling में सफलता कैसे प्राप्त करें ?

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री एक दूसरे के साथ मिलकर चलने वाली इंडस्ट्री है। यहाँ जब आप आगे बढ़ते है तो आपके साथ आपकी पूरी टीम आगे बढ़ती है। सही मायनो में इस क्षेत्र में आपकी सफलता आपकी नहीं होती, बल्कि कई लोगो की होती है। लेकिन सफलता के लिए और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लीडरशिप क़्वालिटी की जरुरत होती है। 

इस फील्ड में आते हुए हर किसी का सपना यही होता है कि वह एक दिन सक्सेसफुल लीडर बने। आज हम ये जानेंगे कि आप एक सक्सेसफुल डायरेक्ट सेलिंग लीडर कैसे बन सकते है ।।।???।।।

1. मजबूत व्यक्तित्व – अगर आप ताकतवर नहीं है तो आप दुनिया को ताकत नहीं दे सकते और न ही अपने व्यक्तित्व से किसी को प्रभावित कर सकते है। अपनी पर्सनालिटी को इतना मजबूत बनाए कि आपको देखते ही लोगों में आपसे प्रभावित होने की इच्छा जागृत होने लगे। 

2. स्किल्स को करे विकसित – कोई आपकी बात क्यों माने ? क्या आप में वो शक्ति है कि आप उन्हें कन्वेन्स कर पाए ? अगर आप इसमें जरा भी झिझक रहे है तो आपको जरुरत है अपनी स्किल्स को विकसित करने की। आप जिस भी क्षेत्र में हैं उसमें अपनी स्किल्स को निखारें ।। रोजाना उसके बारे में नई नई चीजें सीखें और उसको अपने डेली रूटीन में शामिल करें । 

चाहे बात आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारने की हो या फिर अपने स्थिर ज्ञान को बढ़ाने की। आपको अपनी स्किल्स को इतना डेवलप करना है कि आपके अंदर कन्वेन्स करने की पावर अपने आप आ जाये।  

3. टीम को माने आर्गेनाइजेशन – आपकी टीम ही आपकी नेटवर्थ है , जैसा की कई बार कहा भी जाता है नेटवर्क इज नेटवर्थ। अपनी डाउन लाइन को हमेशा उत्साहित करे उन्हें सम्मान दे और इसके साथ साथ उन्हें इंडस्ट्री की नयी नयी टेक्नोलॉजी से भी रूबरू करवाए।

लेकिन सबसे पहले एक अच्छे सेल्समैन बनिए , जब आप एक अच्छे सेल्समैन बन जायेंगे तब आपका व्यपार भी बड़ा हो जायेगा यानि की आपकी टीम भी बड़ी हो जाएगी। 

4. इको सिस्टम को करे विकसित  – सप्लायर, वेंडर्स, कस्टमर्स, इंवेस्टर्स ,शेयर होल्डर्स और स्टेक होल्डर्स जितने भी लोग आपसे जुड़े होते है वो आपकी कम्युनिटी है। जब सब आपसे जुड़ते है तब आपका एक बेहतरीन एक सिस्टम बनता है।  ये इको सिस्टम आपके लिए काम करता है , तो आपको यह ध्यान रखना है कि आपके उत्पाद इनके काम आये और आपका यह सिस्टम और ज़्यादा विस्तारित हो। 

5. एक लक्ष्य – अगर आपको डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में सक्सेसफुल लीडर बनना है तो एक बात आपको गांठ बांधनी होगी कि अर्जुन की तरह आपका निशाना भी केवल मछली की आंख में ही हो। आपको अपना लक्ष्य सेट करना होगा और उसके अनुरूप अपना प्लान तैयार करना होगा। 

हमेशा याद रखे डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आप जब बिज़नेस करते है तब आप अकेले नहीं होते है और जब आप आगे बढ़ते है तो भी आपके साथ पूरी टीम आगे बढ़ती है।  एक अच्छा और सक्सेसफुल लीडर वही है जो अपनी टीम को अपना परिवार समझे। और अपने टीम की सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखें और उसमें अगर कोई गलती हो रही है तो उसमें सुधार करे । 

आशा करता हूँ कि, आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा । इसको आप अपने टीम में भी शेयर कर सकते हैं। और भी नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए मेरे इस ब्लॉग को फॉलो जरूर करें ।  


Wednesday, 26 April 2023

ये 6 आचरण आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को डाउन करता है !! These 6 Behaviors that lower your Self Confidence !!!


SELF CONFIDENCE


दोस्तों, कम आत्मविश्वास के साथ निपटना कोई मज़ाक नहीं है । इसमें एक व्यक्ति को अपनी क्षमता पर संदेह हो सकता है और उसके अपने आत्मविश्वास की कमी हो सकती है । साथ-साथ उसके अंदर हीन भावना होने, अपने आप को किसी के प्रति अप्रिय होने की शंका और आलोचना के प्रति बहुत ही संवेदनशील होने का भाव उसके   मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डाल सकता है । 

दोस्तों, आज कल जीवन के हर क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा चाहे वो किसी भी प्रकार का बिजनेस हो या किसी प्रकार का कोई जॉब ही क्यों न हो, बहुत से लोगों के सेल्फ कॉन्फिडेंस को डाउन करने में काफी सहायक रहा है । यही नही, खुद को स्वीकार करने और भरोसा करने की भावना में भी हाल के दिनों में कई लोगों में स्पष्ट रूप से गिरावट देखी गई है । 

दोस्तों, ऐसे बहुत तरीके हैं अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़िया बनाने के, जिसपर लगातार काम करके अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाया जा सकता है, जैसे आप मेडिटेशन कर सकते है, अपनी भावनाओं को व्यक्त करके भी आप अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकते हैं । 

न्यूरो सयक्लोजिस्ट डॉ नवल मुस्तफा बताते हैं कि, "हर एक आदमी की जिंदगी में सक्सेस और खुशहाल जिंदगी पाने के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस बहुत ही जरूरी होता है । क्योंकि यह हर आदमी को मजबूत बनाने के साथ, अपनी योग्यता पर विश्वास करने, चुनौतियां स्वीकार करने तथा दृढ़ संकल्प और लचीलेपन के साथ अपने सपनों का पीछा करने में मदद करता है । 

तो आइये, हम सब इस आर्टिकल के माध्यम से आज इन्हीं सब बातों को जानेंगे कि आखिर वो कौन सी बातें हैं, जो हमारे सेल्फ कॉन्फिडेंस में बाधा बनती हैं । जिससे हम सभी लोगों को बचना चाहिए और अपने आप से इसके बारे में बदलाव भी करना चाहिए । इसलिए ये 6 बातें आप हमेशा याद रखें कि, अगर ऐसा व्यवहार आपके अंदर भी है तो इसको तुरंत बदलने की कोशिश कीजिये । ताकि आप भी सक्सेस को जल्दी से प्राप्त करें । 

1. आलोचना के साथ खुद से बात करने से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है(Speaking to yourself with criticism can lower your Self-Confidence)

दोस्तों, जब हम अपने आप के ऊपर अपने से ही निगेटिव बातें करने लगते हैं, मतलब हम अपनी कमियां अपने आप को बताने लगते हैं, जैसे कि 'मैं ज्यादा अच्छा नहीं हूँ', 'मैं कभी भी इस काम को करने योग्य नहीं बन सकता हूँ', या 'मैं हमेशा ही गड़बड़ी करता हूँ', इत्यादि । 

दोस्तों, इस प्रकार की नेगेटिव बातें अपने आप से कहना अपने आत्म-पूर्ति की भविष्यवाणी होती है, जो हमें खुद पर और हमारी क्षमताओं पर संदेह करने के लिए प्रेरित करती है, और अंततः हमारे आत्मविश्वास को कम करती है । इसके बजाय, जब आप गलतियाँ करते हैं और आत्म-ग्लानि की पेशकश करते हैं तो, स्वयं को अनुग्रह देने का प्रयास करें । 

2. हमेशा चाहते हैं कि चीजें परफेक्ट हों । (Always wanting things to be perfect)

जब हम अपने लिए असंभव रूप से उच्च मानक निर्धारित करते हैं, तो हमें ऐसा महसूस हो सकता है कि हम कभी भी माप नहीं सकते हैं । यह हमें यह महसूस कराकर हमारे आत्मविश्वास को कम कर सकता है कि, हम लगातार अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने में असफल हो रहे हैं । 

इसलिये दोस्तों अगर आपके सपने बहुत बड़े है और आप उसको पूरा करना चाहते हैं तो आप उसको कई छोटे छोटे पार्ट में बांट दीजिये ताकि आपको उसको अचीव करने में आसानी हो और अपनी सफलता को प्राप्त करें ।

3.  अपनी तुलना दूसरों से करना । (Comparing yourself to others)

Friends, जब हम खुद की तुलना दूसरों से करते हैं, तो हमें ऐसा लग सकता है कि, हम खुद को नहीं आंकते या हम दूसरे लोगों की तरह अच्छे नहीं हैं । यह हमें अपर्याप्त या हीन महसूस कराकर हमारे आत्मविश्वास को कम कर सकता है । 

इसलिए हमें अपने आप को किसी दूसरे से नहीं आँकना है, आप जो भी हैं बहुत अच्छे इंसान हैं और अपने लाइफ में बहुत आगे भी जा सकते हैं। आप जो भी सोच रहे हैं या जो चीजें अपनी लाइफ में पाना चाहते हैं उसको आप जरूर पा सकते हैं । आपको अपने ऊपर भरपूर भरोसा होना चाहिए । आपके जैसा कोई दूसरा इंसान इस पूरे पृथ्वी पर कहीं और नही हैं । 

 4.  बिल्कुल कोशिश नहीं करना । (Not trying at all) 

दोस्तों, जब हम असफल होने से डरते हैं, तो हम जोखिम लेने या नई चीजों को आजमाने से बचने की कोशिश करते हैं । यही चीजें हमें यह महसूस कराकर हमारे आत्मविश्वास को कम कर सकती है कि, हम चुनौतियों से निपटने या अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं । इसलिए हमें किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कोशिश तो करनी ही होगी । हमे हर वो डर निकलना होगा जो हमे अंदर ही अंदर एक बहुत ही डरपोक इंसान बना चुका है । आप इतने कैपेबल हैं कि आप अपने रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना बहुत ही आसानी से कर सकते हैं । 

5.  अपने आप को नकारात्मक लोगों से घेरना । (Surrounding yourself with negative people) 

जब दूसरे लोग आलोचना करते हैं या नीचा दिखाते हैं, तो यह हमें अपनी क्षमताओं पर संदेह करके और यह महसूस कराकर कि हम मूल्यवान या सम्मानित नहीं हैं, हमारे आत्मविश्वास को कम कर सकता हैं । इसलिए अपने आप को उस पुराने दायरे और नकारात्मक लोगों से दूर करने की कोशिश करिए । क्योंकि नकारात्मक लोग कभी भी सफल नहीं हो सकते न ही वे किसी को सफल होने देंगे । आपकी सफलता के रास्ते में अगर कोई आ कर नकारात्मक बातें करें तो आप ये समझ लें कि वो आपका सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है। आपको उसको साइड करके आगे बढ़ जाना है । 

6. अच्छा सपोर्ट सिस्टम नहीं होना । (Not having a good support system)

Friends, कहीं न कही अच्छा सपोर्ट सिस्टम न होना भी हमारे सेल्फ कॉन्फिडेंस को कम करता है । जब हमारे पास दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों का सहायक नेटवर्क नहीं होता है, तो हम अलग-थलग या असमर्थ महसूस कर सकते हैं। यह हमें यह महसूस कराकर हमारे आत्मविश्वास को कम कर सकता है कि, हम अपने दम पर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं हैं । 

इसलिए अपने नेटवर्क में एक अच्छा सा सपोर्ट सिस्टम Develop जरूर करें, ताकि आपकी टीम में जो भी एसोसिएट जुड़े, उसको ये फील हो जाये कि यहाँ सपोर्ट सिस्टम बहुत ही बढ़िया है और मैं इस सपोर्ट सिस्टम की बदौलत यहां पर कामयाबी को हासिल कर सकता हूँ ।


"दोस्तों, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से मैंने आपको ये बताने की कोशिश किया कि, ये 6 आचरण आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को डाउन करता है । These 6 Behaviors that lower your Self Confidence !!!. और आशा करता हूँ कि, आपको इस आर्टिकल के माध्यम से काफी कुछ समझ     या होगा । ऐसे ही और पोस्ट्स के लिए आप मेरे इस पेज पर विजिट भी कर सकते हैं ।" 

www.namastekashiwellness.blogspot.com




Monday, 24 April 2023

हमेशा सेल्फ मोटिवेटेड कैसे रहें? (How to be self motivated always?)

 


SELF MOTIVATION

स्वप्रेरणा को ही इंग्लिश में Self Motivation बोला जाता है । आज हम जो भी कर रहे हैं या जो भी करने के लिए सोच रहे हैं । वह सब स्वप्रेरणा से होता है । यह हमारे, आपके सभी लोगों के आपने व्यक्तिगत और व्यावसाय, दोनों की कुंजी है । हम सभी को इसके बारे में पूरा जानने से पहले Self Motivation (स्वप्रेरणा) होता क्या है इसको समझना होगा । 

जब हम सभी लोग किसी भी काम की शुरूवात करते हैं तो इसको पुरा करने के लिए सेल्फ मोटिवेशन की जरूरत बहुत ज्यादा होती है । और ये हमारे लिए बहुत ही जरूरी पार्ट होता है । क्योंकि इसमें इतनी ताकत होती है कि, ये आपकी इच्छाओं को पूरा करने में बहुत सपोर्ट करता है और आपको लगातार एक ऊर्जा देता रहता है ।

दोस्तों, जैसे हमको किसी को ये बताने की जरूरत नही पड़ती कि जाओ कोई बिजनेस कर लो, नौकरी कर लो, या पढ़ाई कर लो, ये कर लो, वो कर लो । कैसा भी समय हो दिन हो या रात हो, शादी चल रही हो या कोई पार्टी हो । तबियत थोड़ी खराब हो, इससे हमारे शरीर पर या हमारे मानसिक स्थिति पर कोई प्रभाव नही पड़ता है और हम लोग लगे रहते हैं । दरअसल यही सेल्फ मोटिवेशन है । यह एक ऐसी ऊर्जा है, जो हमारे काम करने की भावना को हमेशा जगाती रहती है, इसी की वजह से हम आप सभी लोग ये देख सकते हैं कि हर इंसान दिलो-जान से अपने सपनों को पुरा करने में लगा रहता है । 

यहॉं पर आप सभी लोगों को ये भी जानना भी बहुत जरूरी है कि, जैसा हमलोग कह देते हैं की 'हाँ मैं कर लूँगा, हाँ इसको तो मैं करके ही दिखाऊंगा । ये सेल्फ मोटिवेशन नही हो सकता है, ये आपकी एक जिद्द या फितूर हो सकती है । यही कारण है कि, आप किसी भी काम को शुरू तो बहुत धमाके के साथ करते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद वो Motivation नहीं रहता जो काम के शुरूवात में था । 

सेल्फ मोटिवेशन पल भर का बुलबुला नहीं है, जो तेज हवाओं से फूट जाए । सेल्फ मोटिवेशन वह चट्टान है जो सैलाब को भी चीर देता है । Self Motivation  से  बहुत कुछ हासिल  किया जा सकता है ।

फिर self motivation सबके पास क्यों नहीं होता है ?

क्योंकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं । जो सपने तो देखते हैं लेकिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर काम नहीं करना चाहते हैं ।  वह सेल्फ मोटिवेशन के लिए बाहरी प्रेरणा  का सहारा  लेने  लगते  हैं । वह Self- Motivation जैसे एहसास पाने के  लिए  किसी बड़ी हस्ती का मोटिवेशनल स्पीच सुन लेते हैं या पढ़ लेते हैं । कोई मोटिवेशनल फिल्म या वीडियो देख लेते है । इनके जरिए काम करने का जज्बा तो आता है, लेकिन वह (work hard) वाली कड़ी मेहनत नहीं कर पाते हैं । बाहरी प्रेरणा से प्रेरित होने में कोई बुराई नहीं है । बस गाड़ी को धक्का लगा कर स्टार्ट करने वाली बात हो जाती है। आप कैसी गाड़ी चलाना पसंद करेंगे? धक्का लगा कर स्टार्ट होने वाली, या सेल्फ स्टार्ट वाली ? 

दोस्त, किसे मालूम है कि बीते कल में आपकी समस्या क्या थी? आपके लिए चीजें कैसे काम करती हैं? बाहरी प्रेरणा सिर्फ आपके स्वप्रेरणा (Self motivation) को मजबूत कर सकती है, आपकी स्वप्रेरणा (self motivation) नहीं बन सकती है। आपकी स्वप्रेरणा (self motivation) आपके ही जीवन में है, आप के ही अंदर है उसके साथ गैरों जैसा व्यवहार ना करें। उसे समझे, उसे खोजें । उसको जगाएं, इसके लिए आप ये छोटी छोटी बातें भी सोच सकते हैं, की आपके माता-पिता ने आपको पाल-पोसकर, पढ़ा-लिखाकर बड़ा क्यों किया, आपकी पत्नी अपने मायके को छोड़ आपके साथ क्यों रहने लग गयी, अगर आपके बच्चे है तो उनके बारे में भी सोचें, उनके भविष्य और खुशियों के बारे में सोचें । ऐसी बहुत सी बातें हैं जिसके बारे में सोच कर आप अपने सेल्फ मोटिवेशन को जगा सकते हैं । 

इन सब बातों के साथ-साथ अगर आप भी हमेशा सेल्फ मोटिवेट रहना चाहते हैं तो आगे दी गयी जानकारियां भी ध्यान से पढ़े और मंथन करें, कि क्या आप अपने सेल्फ मोटिवेशन को एक सही रूप और दिशा दे पा रहें है ? आगे हम ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि हमें अपने सेल्फ मोटिवेशन के साथ-साथ  क्या क्या करना चाहिए, ताकि हमारा सेल्फ मोटिवेशन हमेशा के लिए बना रहे । 

1. Make One Goal (एक लक्ष्य बनाएं)

Friends, जैसे-जैसे एक छोटा बच्चा बड़ा होता है, उसको बहुत चीजें अच्छी लगती है । और वो बहुत सारी चीजें करना भी चाहता है । क्या आप अभी भी उसी बच्चे की तरह एक ही समय में सब चीजें करना चाहते हैं ? 

दोस्त, सबसे पहले अपने एक लक्ष्य को निर्धारित करिए, आराम से सोचिए की आखिर आपको अपनी जिंदगी में हासिल क्या करना है । यदि आपने अपना लक्ष्य बिल्कुल सोच समझ कर अच्छे से निर्धारित कर लिया, तो मान लीजिये की आपका 50 प्रतिशत काम तो हो ही गया है । अब आपका समय 50 अलग अलग चीजों की तरफ भागने में खराब नहीं होगा, और आप अपने एक लक्ष्य की तरफ ही ध्यान लगाओगे ।

समय खराब नहीं होगा, इसकी वजह से productivity बढ़ेगी, productivity बढ़ने से आपको रिजल्ट जल्दी मिलेगा, रिजल्ट मिलने से आपको Motivation आयेगा और मोटिवेशन आने से आपका सेल्फ मोटिवेशन और प्रबल होगा और ये cycle हमेशा के लिए चलता रहेगा ।

2. खुद पर भरोसा  (Self Confidence)

अपने सपनों पर काम करते हुए आपको बहुत से failure झेलने होंगे, लोगों के द्वारा बहुत से criticism आएंगे।क्योंकि लोग जो काम खुद नहीं कर सकते हैं, तो वे सोचते हैं, की दुसरे भी नहीं कर सकते हैं । लोगों का काम है कहना, उनको कहने दो, आपकी तरक्की के हिसाब से उनके शब्दों में भी परिवर्तन आता रहेगा । इन सबके बीच आपको अपने ऊपर बिलकुल दृढ भरोसा होना चाहिए, और निरंतर अपने मन से कहना चाहिए की मैं ये काम कर लूँगा, क्योंकि मैं कर सकता हूँ । 

परिस्थिति चाहें जैसी भी हो, अपने ऊपर कभी 1% भी ये शक नहीं होना चाहिए, की क्या मैं कर लूँगा ? ऐसा आपको कभी भी नहीं सोचना है ।

ये भी ध्यान रखें कि, आप Motivational Videos देखने से हमेशा मोटीवेट नहीं रह पाएंगे, हाँ जब थोडा Demotivate feel हो जाओ तो समझ आता है, लेकिन हमेशा लगे पड़े हो Motivational songs और videos देखने में !! लेकिन बात अगर काम करने की आये तो वो मोटिवेशनल song या videos हमारे दिमाग से गायब सा हो जाता है । इसलिए दोस्तों, हमेशा खुद से मोटीवेट रहिये ना की दूसरों की बातों या तरक्की से, जो सिर्फ खुद की ईक्षा से मोटीवेट हुआ, असल में उसी ने सीखा है की self motivate kaise rahe ।

3. सिर्फ सोचना नहीं, करना भी है (Not Only think but Act)

दोस्तों ये normally देखा गया है कि, कई सपने हमारे-आपके बिस्तर पर पड़े-पड़े बनते है, और फिर पड़े- पड़े खत्म भी हो जाते हैं । हम-आप अपनी सोच की झूठी दुनिया में जीते हैं और उसी में रह जाते हैं ।

एक इंसान के दिमाग में औसतन 6,000 विचार रोज़ आतें, सब विचारों पर काम करना तो मुमकिन नहीं है, इसलिए सोचिए कम और काम ज्यादा करिए।

दोस्तों 24 घंटे में से दिन का एक तिहाई समय तो गया सोने में और फिर नहाना, खाना, ब्रश करना, फ्रेश होना और भी पता नहीं कौन से काम करने पड़ते है जो जरुरी है । इन सब कामों के बावजूद आप अपना समय सोचने जैसी झूठी कल्पना में लगाओगे तो समय की बर्बादी की वजह से हताश तो होना ही पड़ेगा ना ।

इसलिए मेरे दोस्तों, बहुत सोच लिया, बहुत strategy बना ली आपने, अब बस ! अब काम करना शुरू कर दीजिये, यंहा आपने सोचने में समय बर्बाद किया वंहा किसी ने काम करना शुरू भी कर दिया होगा ।

4. Consistency (निरंतरता के साथ काम करना)

कछुआ धीरे धीरे लेकिन निरंतर रूप से चलने की वजह से ही खरगोश को हरा पता है । लम्बे समय में आपकी रफ़्तार नहीं आपकी निरंतरता ही काम आयेगी । आपकी आदत आपके motivation को मात दे देती है । क्योंकि motivation हमेशा नहीं रहता है । लेकिन आपकी आदत और आपकी ईक्षा हमेशा की होती है । मैं पहले भी बता चूका हूँ की सफलता Chinese bamboo की तरह होती है । कई सालों की तक नहीं दिखती है लेकिन जब दिखेगी तो पूरी दुनिया ताली पिटेगी ।

निरंतर बिना इधर उधर ताके अपने लक्ष्य पर काम करते रहें, जिससे आप self motivated bane रहेंगे ।

5. Self-motivation के साथ सही दिशा का भी ध्यान रखना जरूरी क्यों है?

आपके पास यकीन है, उम्मीद है, सेल्फ मोटिवेशन है । आप पूरे मन से काम कर रहे हैं, लेकिन यह प्रयास अगर गलत दिशा में हुआ । तब क्या होगा? आपके कई साल बर्बाद हो जाएंगे । लेकिन यह होता कैसे है? एक बार के लिए मान लेते हैं कि आपकी ख्वाहिश है। आप दुनिया में शांति लाएं । लोगों के मन से नफरत, लालच मिट जाए । लोग मिलजुल कर रहें । आपके पास इसके लिए एक प्लान है। जो आपके हिसाब से बहुत अच्छा है । और इससे आपका काम बन जाने की उम्मीद भी है । अब आप अपने सपने को  सच करने में  जुट जाएंगे । आप पूरे लगन और मेहनत से काम करते हैं । फिर भी मंजिल दिखाई नहीं देती है।

आपके पास self motivation भी है। और ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है’ जैसी बातें भी है। आप एक के बाद एक बहुत सारी कोशिशें करते हैं लेकिन आपको अपनी मंजिल नहीं मिलती है । इन कोशिशों में आपके कई साल बर्बाद हो जाते हैं। इस तरह आप एक सुंदर और अच्छे ख्वाहिश के पीछे लंबा अरसा बिता देते हैं। इस दौरान आप सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने पर फोकस कर रहे थे । इसलिए आपने अपने कैरियर के दूसरे विकल्पों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन दिलो-जान से मेहनत करने के बाद आप खाली हाथ रह जाते हैं । तब बुरा लगता है उस समय सेल्फ मोटिवेशन भी कोमा में चला जाता ।

इसलिए सही दिशा में प्रयास करें !

यह महज कल्पना नहीं है । हकीकत में भी लोग गलत दिशा में कोशिश करते हुए सालों गुजार देते हैं, कितने लोग तो पूरी जिंदगी । 

लेकिन क्या यह जरूरी है? जो एक इंसान के साथ हो गया वह दूसरे इंसान के साथ भी हो । वह लोग जो अपने लिए, इस समाज के लिए, अच्छा कर सकते थे। वह भटकते रहे। प्रथाएं बदल जाती हैं। परंपराएं  बदल जाती हैं। तो क्या यह नहीं बदलना चाहिए। शायद आज के दौर में इसकी अहमियत दिखाई देने लगी है। आज बड़ी बड़ी कंपनियां, बड़ी बड़ी हस्तियां,’ फीडबैक’ मांग रही है। ताकि उनकी सफलता की राह में कमियों और रुकावटो की संभावनाएं कम हो सके)।

आप मेहनत करिए, बहुत मेहनत करिए, लेकिन आंखें खुली रखिए। लोगों के सुझाव,समर्थन को ध्यान में रखकर आगे बढ़िए । सही दिशा में काम करने से सेल्फ मोटिवेशन की तरह ही काम में मन लगा रहता है। क्योंकि जब हमें किसी काम में फायदा दिखाई देता है । तो हाथ पैर और दिमाग अपने आप तेजी से काम करने लगते हैं ।

6. सही वातावरण (Right Environment)

आपका सेल्फ मोटिवेशन आपके सही वातावरण और सही नेटवर्क पर निर्भर करता है । यदि आपके दोस्तों ही ऐसे लोगों से है, जिनका कोई भी लक्ष्य नहीं है । उनको जीवन में कुछ भी Achieve नहीं करना है । तो आपको क्या लगता है, आपके दोस्त आपको क्या राय देंगे ? जैसे वो खुद हैं, वैसा ही आपको भी बना देंगे । हमेशा ऐसे लोगों के साथ रहिये, जो आपसे ज्यादा बुद्धिमान है ताकि आप उनसे सीख सकें और उनसे Motivate हो सकें |

माँ-बाप, भाई-बहन ये हमें ऊपर वाला पहले से ही देता है लेकिन दोस्त हमें खुद चुनने होते है तो क्यों ना हम ये निर्णय बहुत ही समझदारी से लें । और ऐसे दोस्तों को चुने जो आपकी Life में आपके Goal को पाने में Help कर सकें।

आपके साथ में ज्यादा समय बिताने वाले लोग आपके जीवन पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालते है ।  इसलिए आपको आपका समय किसके साथ बिताना है, ये चुनाव बहुत ही समझदारी से करना है ।

7.  प्रक्रिया के बारे सोचें ना की परिणाम (Think about the Process not the Result)

रोज़ सुबह उठते ही अपने काम को Assign कर लीजिये और नोटिस बोर्ड पर लिख लीजिये । ताकि आपके दिमाग को एक Task मिल जाये और उसको पूरा करने के लिए वो अपना काम करना शुरू कर दे । उस काम को पूरा करने के बाद आपके दिमाग को उसके पूरा होने (Completion) की Feeling आती है । जिससे आपको सेल्फ मोटीवेट रहने और काम में निरंतरता बनाये रखने में मदद मिलती है ।

शुरू-शुरू में उस नए काम को कुछ ही घंटो के लिए ही करें, छोटे छोटे लक्ष्य बनाएं और उनको पूरा करें । रिजल्ट के बारे में सोच-सोच के परेशान ना हों बल्कि आज में जियें और अपने काम पर Focus करें । परिणाम आपके हाथ में है ही नहीं ।  तो जो आपके हाथ में नहीं है उसके बारे में सोच कर क्यों समय बर्बाद करना, आपके हाथ में सिर्फ एक चीज है और वो है मेहनत करना ।

जी जान लगा कर मेहनत करना शुरू कर दीजिये, ताकि आप Self Motivation को बना के रख सकें ।


"दोस्तों, आशा करता हूँ कि आज के इस आर्टिकल से आप सभी रीडर्स को सेल्फ मोटिवेशन क्या होता है, इसको कैसे हासिल कर सकते है, तथा इसको हमेशा के लिए कैसे बनाये रख सकते है । ये सभी टॉपिक अच्छे से समझ आया होगा । ऐसे ही और आर्टिकल के लिए हमारे इस पेज को फॉलो और विजिट जरूर करें । इसको अपने दोस्तों और अपने टीम में ज़ूम मीटिंग या Offline माध्यम से ट्रेनिंग भी ले सकते हैं ।"


www.namastekashiwellness.blogspot.com