Namaste Kashi Wellness Blogs

Showing posts with label Team Leader Qualities. Show all posts
Showing posts with label Team Leader Qualities. Show all posts

Friday, 18 August 2023

Direct Selling में सफलता कैसे प्राप्त करें ?

डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री एक दूसरे के साथ मिलकर चलने वाली इंडस्ट्री है। यहाँ जब आप आगे बढ़ते है तो आपके साथ आपकी पूरी टीम आगे बढ़ती है। सही मायनो में इस क्षेत्र में आपकी सफलता आपकी नहीं होती, बल्कि कई लोगो की होती है। लेकिन सफलता के लिए और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लीडरशिप क़्वालिटी की जरुरत होती है। 

इस फील्ड में आते हुए हर किसी का सपना यही होता है कि वह एक दिन सक्सेसफुल लीडर बने। आज हम ये जानेंगे कि आप एक सक्सेसफुल डायरेक्ट सेलिंग लीडर कैसे बन सकते है ।।।???।।।

1. मजबूत व्यक्तित्व – अगर आप ताकतवर नहीं है तो आप दुनिया को ताकत नहीं दे सकते और न ही अपने व्यक्तित्व से किसी को प्रभावित कर सकते है। अपनी पर्सनालिटी को इतना मजबूत बनाए कि आपको देखते ही लोगों में आपसे प्रभावित होने की इच्छा जागृत होने लगे। 

2. स्किल्स को करे विकसित – कोई आपकी बात क्यों माने ? क्या आप में वो शक्ति है कि आप उन्हें कन्वेन्स कर पाए ? अगर आप इसमें जरा भी झिझक रहे है तो आपको जरुरत है अपनी स्किल्स को विकसित करने की। आप जिस भी क्षेत्र में हैं उसमें अपनी स्किल्स को निखारें ।। रोजाना उसके बारे में नई नई चीजें सीखें और उसको अपने डेली रूटीन में शामिल करें । 

चाहे बात आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारने की हो या फिर अपने स्थिर ज्ञान को बढ़ाने की। आपको अपनी स्किल्स को इतना डेवलप करना है कि आपके अंदर कन्वेन्स करने की पावर अपने आप आ जाये।  

3. टीम को माने आर्गेनाइजेशन – आपकी टीम ही आपकी नेटवर्थ है , जैसा की कई बार कहा भी जाता है नेटवर्क इज नेटवर्थ। अपनी डाउन लाइन को हमेशा उत्साहित करे उन्हें सम्मान दे और इसके साथ साथ उन्हें इंडस्ट्री की नयी नयी टेक्नोलॉजी से भी रूबरू करवाए।

लेकिन सबसे पहले एक अच्छे सेल्समैन बनिए , जब आप एक अच्छे सेल्समैन बन जायेंगे तब आपका व्यपार भी बड़ा हो जायेगा यानि की आपकी टीम भी बड़ी हो जाएगी। 

4. इको सिस्टम को करे विकसित  – सप्लायर, वेंडर्स, कस्टमर्स, इंवेस्टर्स ,शेयर होल्डर्स और स्टेक होल्डर्स जितने भी लोग आपसे जुड़े होते है वो आपकी कम्युनिटी है। जब सब आपसे जुड़ते है तब आपका एक बेहतरीन एक सिस्टम बनता है।  ये इको सिस्टम आपके लिए काम करता है , तो आपको यह ध्यान रखना है कि आपके उत्पाद इनके काम आये और आपका यह सिस्टम और ज़्यादा विस्तारित हो। 

5. एक लक्ष्य – अगर आपको डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में सक्सेसफुल लीडर बनना है तो एक बात आपको गांठ बांधनी होगी कि अर्जुन की तरह आपका निशाना भी केवल मछली की आंख में ही हो। आपको अपना लक्ष्य सेट करना होगा और उसके अनुरूप अपना प्लान तैयार करना होगा। 

हमेशा याद रखे डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में आप जब बिज़नेस करते है तब आप अकेले नहीं होते है और जब आप आगे बढ़ते है तो भी आपके साथ पूरी टीम आगे बढ़ती है।  एक अच्छा और सक्सेसफुल लीडर वही है जो अपनी टीम को अपना परिवार समझे। और अपने टीम की सभी गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखें और उसमें अगर कोई गलती हो रही है तो उसमें सुधार करे । 

आशा करता हूँ कि, आपको मेरा ये आर्टिकल पसंद आया होगा । इसको आप अपने टीम में भी शेयर कर सकते हैं। और भी नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ी जानकारियों के लिए मेरे इस ब्लॉग को फॉलो जरूर करें ।  


Monday, 3 April 2023

How to change our dream into reality? अपने सपनों को लक्ष्य में कैसे परिवर्तित करें ?

 

HOW TO CHANGE OUR DREAM INTO REALITY ?


दोस्तों Dream के ऊपर बात करने से पहले हम ये जान लें कि हम सभी सपने भी 2 प्रकार से देखते हैं :- 

    1.  बंद आंखों से सपने देखना । 

    2. खुली आँखों से सपने देखना । 

बंद आँखों से देखा गया सपना प्रायतः आंखों के खुलते ही खत्म हो जाता है । लेकिन खुली आँखों से हम जो सपने देखते हैं, उसपे अगर हम मेहनत करें और लगातार कोशिश करें तो वे सपने हमारे लाइफ में हमेशा के लिए बने रहते है । और उसपर काम करके हम उन सपनों को हकीकत में हासील भी कर सकते हैं । मैं ये आर्टिकल  आपके सपनों के उपर ले कर आया हूँ । जिसमे हम सभी ये सीखने की कोशिश करेंगे कि, आखिर हम अपने सपने को लक्ष्य में कैसे परिवर्तित करें और उसे कैसे हासिल करें ? 

दोस्तों, दुनिया में हर किसी का कोई ना कोई सपना जरूर होता है। वह भविष्य में क्या करना चाहता है, क्या बनना चाहता है और इस सपने को पूरा करने के लिए वह बहुत प्रयत्न भी करता है। जीवन में अपने सपनों को पूरा करने के लिए (achieve your dreams) कठिन मेहनत करने की जरूरत होती है। और इनमें से कुछ व्यक्ति अपने सपनों को साकार करने में सफल भी रहते हैं, और बहुत लोग असफल भी रह जाते हैं । 

दोस्तों, आज के दौर में सपनों को साकार करने के लिए मेहनत के साथ-साथ हम सभी स्मार्ट तरीकों को अपना सकते हैं। अपने सपने को साकार करने व ज़िंदगी में कामयाब होने के लिए सभी जी-जान से कोशिश करते हैं, पर क्या कारण हैं कि ज्यादातर लोगों को सफलता नहीं मिलती? आइए जानते हैं कि, कैसे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

सपनों को लक्ष्य में परिवर्तित करना 


1.  अपने सपने को बेहतर तरीके से निर्धारित करें । 

इसका simple सा मतलब ये है कि, आप अपने सपने का निर्धारण करें, कि हकीकत में आपको चाहिए क्या, बहुत से लोग होते है, कि आज सपने तो देख लिए, दो- चार दिन जाते जाते उनके सारे सपने हवा की तरह गायब हो जाते हैं । मेरे कहने का मतलब आप शायद समझ पा रहे होंगे । आपको अपने सपने का निर्धारण करना सीखना होगा, आप उसको लिखकर, या उस सपने की फ़ोटो अपने बेडरूम में लगाकर, या अपने डायरी के पहले पन्ने पर लगाकर कर सकते हैं, ऐसा करने से आप अपने सपने को बेहद करीब से अनुभव करने लगेंगे। और आपका सपना हमेशा आपके सामने होगा ।

2.  अपने सपने (Dream) को प्रबल इच्छा में परिवर्तित करें । 

दोस्तों जब आप पॉइंट 1 में दी गयी बाते कर लेते हैं, तो आपके अंदर उस सपने के प्रति एक प्रबल इच्छा पैदा होने लगेगी । उस इच्छा को और प्रबल बनाने के लिए आपके सपने और आपके बीच मे कोई भी दूसरी चीज नहीं आनी चाहिए अगर आती भी है तो, उसको अपने दिमाग से तुरंत हटा देना है । आपको बहुत से ऐसे लोग भी मिलेंगे जो आपके अंदर Negative बातें डालने की कोशिश करेंगे, वे आपके अपने सगे-संबंधी या अपने परिवार के लोग भी हो सकते हैं , लेकिन आपको डिस्ट्रक्ट नही होना है । तब जाकर आपका सपना आपके प्रबल इच्छा में परिवर्तित होने लगेगा । 

आपको हर समय, सोते, उठते, जागते, हँसते, खेलते किसी भी समय आपके सपने आपके आंखों के सामने तैरते हुये दिखायी देने चाहिए । उसके सारे पहलुओं को फील करना होगा । 

जैसे; अगर आपका सपना है, की मुझे 6/8 पैक बॉडी चाहिए, तो उस सपने को प्रबल इच्छा में परिवर्तित करने के लिए आपको उसी के बारे में सोचना पड़ेगा । और बार-बार सोचना पड़ेगा कि, मैं इसको और बेहतर कैसे कर सकता हूँ ? क्या करने से मैं वहां तक पहुच सकता हूँ ?  अब बार-बार विचार करने से आपका सपना एक प्रबल इच्छा में परिवर्तित हो जाएगा । तब आप इसको केवल सपना नहीं कह सकते है । अब ये आपकी इच्छा हो चुकी है, और वो भी प्रबल इच्छा जो आपके सपने से बहुत बड़ी हो गयी है । अब तो आप हर हाल में उसको प्राप्त कर के ही दम लेंगे । 

3.  प्रबल इच्छा को लक्ष्य में आसानी से परिवर्तीत करें । 

अब आप अपने प्रबल इच्छा को आप बहुत आसानी से अपने लक्ष्य में परिवर्तित कर सकते हैं :- 

(a)  आपने आप को हमेशा प्रेरित करते रहें । 

(b). आपने आप पर हमेशा विश्वास रखें कि, मेरे लक्ष्य को मैं प्राप्त कर सकता हूँ । 

(c)  अपने लक्ष्य का हर एक पड़ाव (target) सेट करें । और और उसे अपने कॉपी पर लिखें । इससे आपको अपने लक्ष्य को मजबूती देने में मदद मिलेगी । 

(d)  ये हमेशा याद रखें कि, ये लक्ष्य भी इतना आसान नहीं है । इस लक्ष्य के छोटे-छोटे गोल को सेट करें और उसे पूरा करें । उसमें पूरी ताकत लगा दें । और अगर आपको लगता है कि तरीका चेंज करने की जरूरत है, तो तरीके को दुरुस्त करें ।  

(e) परफेक्ट बनने की कोशिश करें - अंग्रेजी में कहावत है- Practice makes a man perfect, इसी तरह अगर आपको लक्ष्य को पाना है तो हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए। आप तब तक कोशिश करें जब तक आपका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता, और आप उस काम में परफेक्ट नहीं हो जाते।

(f)  ये हमेशा ध्यान में रखें कि, आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपके अपने शारीरिक दुश्मन भी बहुत मिलेंगे जैसे :- 

     (i)   बहाने न बनाएं । 

     (ii)  आज का काम कल पर न टालें । 

     (iii)  आने वाले हर अवसर का लाभ उठाएं । 

     (iv)  अपने काम को दूसरों के ऊपर न डालें । 

     (v)    आलोचना को स्वीकार करने की क्षमता रखें । 

     (vi)   छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें और उसको भी टुकड़ों में तोड़ दें । 

(g). असफलता से घबराएं नहीं - असफलता में ही सफलता छिपी हुई होती है। अगर आप किसी काम को करने में असफल होते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। बड़े-बड़े वैज्ञानिकों को भी पहले असफलता मिली, लेकिन उनकी काम के प्रति लगन और मेहनत के बाद उन्हें सफलता भी हासिल हुई।

(h). सही लोगों से बातें करें - जीवन में सफल होने के लिए सही लोगों से मिलकर बात करने की जरूर होती है। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। सही वक्त पर सही लोगों से बात करके अपने लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

(j)  नियमित रूप से अपने कार्य प्रगति पर ध्यान रखें और इसका प्रतिदिन निरीक्षण करें ; जैसे :- 

    (i)   क्या आपने तय समय में उस छोटे लक्ष्य को हासिल किया ? 

    (ii)  क्या आप अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं । 

(k). कोशिश करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो एक बार इसके पीछे के कारण को जानने का प्रयत्न करना चाहिए। कहीं कुछ ऐसा तो नहीं कि आप गलत कर रहे हैं और इसकी वजह से आपके सपने पूरे नहीं हो पा रहें।

(l)   अपने आप को हमेशा खुश रखें । 

(m)   अपने शरीर के सारे कार्यशील अंगों का रोज सोने से पहले धन्यवाद करें । 

दोस्तों, आज हम सभी ने इस आर्टिकल के माध्यम से ये जाना कि, अपने सपनों को हकीकत में कैसे बदलें और उसको कैसे प्राप्त करें । 

My Dear Friends, जिस दिन आपका सपना आपके लिए सांस लेने जितना जरूरी हो गया, उस दिन आप अपने सपने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाएंगे। दुनिया की कोई ताकत या समस्या आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक पाएगी ।


मैं ये आशा करता हूँ कि, आप सभी को ये आर्टिकल अपने सपनों को लक्ष्य में कैसे परिवर्तित करें ? (How to change our dream into target?) बहुत पसंद आया होगा , और इससे आपको कुछ नया सीखने के लिए मिला होगा । अगर पसंद आया है तो आप इसको अपने friends, एसोसिएट्स और लीडर्स तक जरूर पहुचायें, ताकि सभी लोग इसका लाभ उठाएं । ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए इस पेज को फॉलो जरूर करें । 



Wednesday, 22 March 2023

एक Best Team Leader बनने के लिए इन Qualities को अपनाना बहुत ही जरूरी है ।


दोस्तों, डायरेक्ट सेलिंग एक ऐसा बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहाँ टीम बनाना और उस टीम पे काम करना सिखाया जाता है । चाहे नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस हो या कोई और बिजनेस या कोई प्राइवेट कंपनी हर जगह पर टीम वर्क होता है । और उस टीम को चलाने या उसका नेतृत्व करने के लिए एक बेहतर टीम लीडर की जरूरत होती है । जिसकी वजह से टीम उस कंपनी को या उस बिजनेस को एक बेहतर उत्पादन दे सके । 


लेकिन आज के दौर में प्रोफेशन चाहे कोई भी हो टीम का नेतृत्व करना आसान नहीं होता । यहाँ पर ये सवाल उठता है कि, आपको अपने टीम का नेतृत्व करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? एक अच्छे टीम लीडर में कौन से गुण होने चाहिए ? 

तो दोस्तों आप मैं इस आर्टिकल के माध्यम से ये बताऊंगा की एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए आखिरकार आपके अंदर वो कौन कौन सी क्वालिटी होनी चाहिए । 

दोस्तों, अलग-अलग बैकग्राउंड, क्वालिटी और स्वभाव के लोगों को एक सूत्र में पिरोने, टीम के हर एक सदस्य से उसकी योग्यता के अनुरूप काम लेने और कंपनी को तरक्की की ओर ले जाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने के लिए अपने काम में दक्ष होने के साथ-साथ कुछ जरूरी गुणों की भी दरकार रहती है। तो इन गुणों को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा आपको जरूर बनाएं।

1. निर्णय क्षमता

नेतृत्व के लिए सबसे जरूरी गुण निर्णय लेने की क्षमता होती है, इसलिए जल्दी और उचित निर्णय लेने में निपुणता हासिल करें, क्योंकि आपके निर्णयों पर ही टीम की परफॉरमेंस निर्भर करती है । अपने Downline की छोटी -छोटी गलतियों से Irritate न हों, उनकी उन गलतियों को अपने लीडरशिप लेवल तक ही निवारण कर दें । 

काबिल टीम लीडर न केवल आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेते हैं, बल्कि हर काम के प्रति अपनी जवाबदेही भी स्वीकारते हैं । किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने आप को सक्षम रखें । एक सफल लीडर अपने दिमाग को शांत रखकर जिम्मेदारी लेने से घबराता नही है ।  इसलिए कभी भी किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से पीछे न हटें। और साथ साथ ही अपनी गलतियों से सबक जरूर लें और उन्हें सुधारने के लिए सदैव तत्पर रहें ।

2. इमोशनल इंटेलिजेंस

एक सफल टीम लीडर दूसरों की भावनाओं पर काबू पाना भी जानता हैं, इसलिए इमोशनल इंटेलिजेंस का गुण विकसित करें। इसके लिए किसी Downline या अपने Upline की कही बातों पर उत्तेजित होकर भला-बुरा कहने के बजाय शांत और संयमित रहना सीखना होगा । किसी के कही हुई बातों को गौर से सुने और उसके ऊपर मंथन करें और हर बातों में से एक पॉजिटिव सोच के साथ Respond करें ।

3. कम्यूनिकेशन स्किल

कम्यूनिकेशन स्किल केवल अपनी बात कहने की कला नहीं होती, इसमें दूसरों की बात सुनने का गुण भी शामिल होता है। इसलिए बतौर टीम लीडर अच्छे ढंग से बात कहने और टीम मेंबर्स की बातों को सही अर्थों में समझने में महारत हासिल करें । अपनी बातों में Loose टॉक को शामिल न करें चाहे वो आपके कितना भी नजदीकी क्यों न हो । अगर आप किसी नजदीकी से लूज टॉक करेंगे तो निश्चित ही आपके चरित्र पर भी सवाल उठेंगे । जो आपकी टीम के लिए बहुत अच्छा नही हो सकता है ।

4.  खुद में सुधार करें

सच्चे टीम लीडर हरदम नया सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी कोशिश अपने साथ-साथ टीम मेंबर्स की स्किल में इजाफे और कार्यशैली में सुधार की होती है। इसलिए हर नई तकनीक को गले लगाने के अलावा खुद को अपडेट और अपग्रेड करने में कोई कोताही न बरतें । इसके लिए आप हर दिन रिलेटेड किताबों का अध्ययन करें, गूगल पर सर्च करें, यूट्यूब का भी सहारा ले सकते है। अपने नॉलेज को दिन प्रतिदिन बढ़ाने के लिए अपने आप को हमेशा प्रेरीत करें । 

5.  साथ-साथ इन छोटी-छोटी बातों पर भी विशेष तौर पर ध्यान दें :- 

(क). आत्मविश्वासी और अपने काम में दक्ष बनें। चुनौतियों से घबराएं नहीं ।

(ख). टीम के हर सदस्य के साथ एक समान और सम्मानजनक व्यवहार करें ।

(ग). जाति या क्षेत्रगत टिप्पणी करने से बचें ।

(घ). तार्किक सोच, दूरदृष्टि, परिस्थतियों को भांपने के साथ हालात के मुताबिक खुद को ढ़ालने का गुण विकसित करें।

(च). कंपनी की योजनाओं और नीतियों में आ रहे बदलावों पर नजर रखें और उसका सम्मान करना सीखें ।

(छ).सकारात्मक सोच और आपके काम में रचनात्मकता से ही तरक्की की राह बनेगी ।

(ज). कठिन से कठिन हालात में भी टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें ।

एक अच्छा टीम लीडर बनने के लिए इन गुणों को अपनाना बहुत ही जरूरी है । इस आर्टिकल में आपने ये पांच बातें जानीं, जिसको अगर आपने अपना (फॉलो कर) लिया तो आपको एक सफल लीडर बनने से कोई भी नही रोक सकता है ।  और हाँ, ये Direct Selling पैटर्न दुनिया का एकमात्र ऐसा पैटर्न है, जहां पर लोग बहुत तेजी से अपने आप मे बदलाव लाते हैं, क्योकि यहाँ पर ट्रेनिंग देने के बाद आपसे तुरंत ग्राउंड लेवल पर उसको करवाया जाता है । तो दोस्तों यह एक बेहतर टीम लीडर कैसे बने?  (How to become a best Team Leader in Network Marketing) की जानकारियां आप खुद सीखें और यही चीजें अपने Downline में भी सिखाएं, इससे आपके लीडर बनने के साथ आपके Downline से भी बेहतरीन लीडर्स जल्दी पैदा होंगे  ।


यह आर्टिकल पढ़कर आपको अगर अच्छा लगा और आपको कुछ सीख मिली तो इस पोस्ट को अपने बाकी सभी लीडर्स को भी साझा करें, ताकि वो भी नेटवर्क मार्केटिंग लीडरशिप के बारे में ज्यादा से ज्यादा अपने Downline को समझा सकें ।